• National
  • कल का मौसम 28 फरवरी: होली में 7 राज्यों में बारिश बढ़ाएगी टेंशन, 20 की स्पीड से चलेगी हवा; IMD का अलर्ट​​

    कल का मौसम 28 फरवरी 2026 : मार्च की शुरुआत के साथ उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकतर राज्यों में तेज गर्मी का कहर देखने को मिलेगा। जहां एक ओर तेज गर्मी परेशान करेगी तो वहीं अरुणाचल, असम, मेघालय, केरल, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, जम्मू-कश्मीर समेत 7 राज्यों में बारिश टेंशन बढ़ाएगी। IMD के मुताबिक, इस दौरान 20


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 27, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    कल का मौसम 28 फरवरी 2026 : मार्च की शुरुआत के साथ उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकतर राज्यों में तेज गर्मी का कहर देखने को मिलेगा। जहां एक ओर तेज गर्मी परेशान करेगी तो वहीं अरुणाचल, असम, मेघालय, केरल, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, जम्मू-कश्मीर समेत 7 राज्यों में बारिश टेंशन बढ़ाएगी। IMD के मुताबिक, इस दौरान 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंट के रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

    मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए अपडेट के मुताबिक, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक रह सकता है। वहीं, दो कमजोर पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से 3-4 मार्च को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हल्की वर्षा और बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

    वहीं मौसम विभाग ने 27-28 फरवरी को अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, केरल और माहे में बारिश के आसार व्यक्त किए हैं। जबकि जम्मू-कश्मीर में 3 और 4 मार्च को हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है। जानते हैं कल आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम…

    दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम?

    IMD के अनुसार, 27 फरवरी से 2 मार्च के बीच आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। यानी होली में ठंड का एहसास लगभग न के बराबर होगा। वहीं इस दौरान अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री रह सकता है। दिल्ली-एनसीआर में दिन के समय 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-पश्चिमी हवाएं चल सकती हैं।

    यूपी में कल कैसा रहेगा मौसम?

    उत्तर प्रदेश में दिन के साथ-साथ अब रात में भी गर्मी का एहसास होने लगा है। आलम ये है कि पंखा चलाने की नौबत आ गई है। IMD के अनुसार, राज्य में अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री अधिक हो सकता है। जबकि अगले 24 घंटे में कोई खास बदलाव नहीं होगा। हालांकि 24 घंटे के बाद 2 से 3 डिग्री तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो सकती है। यानी होली तक यूपी में गर्मी बढ़ने के संकेत है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।