मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में बहुत घना कोहरा छाया रह सकता है। उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में पाला भी पड़ सकता है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में कुछ जगहों पर हल्की बारिश और बर्फबारी का अलर्ट है। हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा , चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी सर्दी को लेकर अलर्ट है।
दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम
राजधानी दिल्ली और उसके आसपास एनसीआर क्षेत्र में कल (9 फरवरी) को धुंध छाने का अनुमान है। राजधानी में कल न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तो वहीं अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। मौसम विभाग ने कल दिल्ली का मौसम साफ रहने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली का AQI कल 230 के आसपास बना रह सकता है, जो खराब श्रेणी को दर्शाता है।
उत्तर प्रदेश में कल कैसा रहेगा मौसम
यूपी (Uttar Pradesh) ठंड का प्रकोप फिलहाल कम होता दिख रहा है। लेकिन, सर्दी एक बार फिर करवट ले सकती है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक कल (February 9) पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने का असर उत्तरी इलाकों में पड़ सकता है। इससे हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। हालांकि, फिलहाल उत्तर प्रदेश में पछुआ हवाओं का प्रभाव कम होता दिख रहा है। यूपी में कल न्यूनतम तापमान (Minimum Temperature) 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। राज्य में 20 KM प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम
बिहार के मौसम में IMD ने बदलाव का अनुमान जताया है। राज्य के ज्यादा इलाकों में घना कोहरा छा सकता है। बिहार में अगले 3 दिन न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तो वहीं अधिकतम तापमान (Maximum Temperature) 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। बिहार में पछुआ हवाओं और धूप के संयोजन से मौसम काफी बदल सकता है। दिन में धूप लगने के साथ शाम को सर्दी में कमी भी आ सकती है। हालांकि, इस बीच लोगों को ठंड से अलर्ट रहने की हिदायत भी दी गई है।
कल आपके शहर में कितना रहेगा तापमान?
| शहर | अधिकतम तापमान (8 फरवरी) | न्यूनतम तापमान (8 फरवरी) |
| दिल्ली | 23°C | 9°C |
| मुंबई | 30°C | 24°C |
| कोलकाता | 27°C | 16°C |
| चेन्नई | 29°C | 22°C |
| लखनऊ | 24°C | 10°C |
| पटना | 25°C | 12°C |
| रांची | 24°C | 10°C |
| भोपाल | 27°C | 14°C |
| जयपुर | 25°C | 14°C |
| शिमला | 16°C | 07°C |
| नैनीताल | 16°C | 08°C |
राजस्थान में कल कैसा रहेगा मौसम
राजस्थान के मौसम को लेकर IMD ने अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान में अगले 3 दिन तक मौसम बदल सकता है। एक नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर पश्चिमी इलाकों में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। राजस्थान में कल (9 फरवरी) कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं, अगले 24 घंटे मौसम शुष्क रहने की संभावना भी जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक कल तापमान में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है।
तमिलनाडु में कल कैसा रहेगा मौसम
तमिलनाडु में आने वाले दिनों में दिन के तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। क्षेत्रीय मौसम विभाग ने 11 फरवरी तक तापमान सामान्य स्तर से 2 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहने की संभावना जताई है। राज्य और पड़ोसी राज्य पुडुचेरी में मौसम ज्यादातर सूखा रहने की उम्मीद है। साथ ही, कम से कम एक हफ्ते तक कोई खास बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। सुबह के समय कम विजिबिलिटी से मोटर चालकों और यात्रियों को परेशानी हो सकती है, खासकर हाईवे और ग्रामीण सड़कों पर।
पश्चिम बंगाल में कल कैसा रहेगा मौसम
पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में अगले तीन दिन तापमान सामान्य से नीचे बना रह सकता है और इसके बाद इसमें लगभग दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने का अनुमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक अगले 7 दिन तक राज्य में शुष्क मौसम बने रहने के कारण उप-हिमालयी जिलों के ज्यादातर हिस्सों में सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा छाया रह सकता है। मौसम विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया है।













