• Business
  • कल से महंगे हो जाएंगे सिगरेट, तंबाकू और पान मसाला, कितनी बढ़ जाएगी कीमत?

    नई दिल्ली: सिगरेट, तंबाकू और पान मसाला कल यानी 1 फरवरी से महंगे होने जा रहे हैं। सिगरेट और तंबाकू उत्पादों पर अतिरिक्त उत्पाद शुल्क तथा पान मसाला पर स्वास्थ्य उपकर 1 फरवरी से लागू हो जाएगा। यह जीएसटी की उच्चतम 40% की दर के ऊपर लगाया जाएगा। ये उपकर और उत्पाद शुल्क इन हानिकारक


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 31, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: सिगरेट, तंबाकू और पान मसाला कल यानी 1 फरवरी से महंगे होने जा रहे हैं। सिगरेट और तंबाकू उत्पादों पर अतिरिक्त उत्पाद शुल्क तथा पान मसाला पर स्वास्थ्य उपकर 1 फरवरी से लागू हो जाएगा। यह जीएसटी की उच्चतम 40% की दर के ऊपर लगाया जाएगा। ये उपकर और उत्पाद शुल्क इन हानिकारक वस्तुओं पर 1 जुलाई 2017 से लागू 28% जीएसटी और क्षतिपूर्ति उपकर का स्थान लेंगे। इसके अलावा, 1 फरवरी से तंबाकू उत्पादों (चबाने वाला तंबाकू, फिल्टर खैनी, जर्दा युक्त सुगंधित तंबाकू और गुटखा) के लिए अधिकतम खुदरा मूल्य आधारित मूल्यांकन की नई व्यवस्था शुरू होगी। इसके तहत जीएसटी का निर्धारण पैकेट पर घोषित खुदरा बिक्री मूल्य के आधार पर किया जाएगा।

    पान मसाला निर्माताओं को 1 फरवरी से स्वास्थ्य और राष्ट्रीय सुरक्षा उपकर कानून के तहत नया पंजीकरण कराना होगा। ऐसे उत्पादों के निर्माताओं को सभी पैकिंग मशीनों को कवर करने वाली एक कार्यशील सीसीटीवी प्रणाली लगानी होगी और इसकी फुटेज को कम से कम 24 महीनों तक सुरक्षित रखना होगा। उन्हें उत्पाद शुल्क अधिकारियों को मशीनों की संख्या और उनकी क्षमता की जानकारी भी देनी होगी। यदि कोई मशीन लगातार कम से कम 15 दिनों तक बंद रहती है, तो वे उत्पाद शुल्क में छूट का दावा कर सकते हैं।

    तंबाकू-सिगरेट पर एक्साइज से राज्यों को भी होगा फायदा, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया पूरा प्लान

    कितनी बढ़ जाएगी कीमत?

    1 फरवरी से प्रभावी केंद्रीय उत्पाद शुल्क अधिनियम में संशोधन कर सिगरेट की लंबाई के आधार पर 2.05 रुपये से 8.50 रुपये प्रति स्टिक तक उत्पाद शुल्क लगाया गया है। छोटी, बिना फिल्टर वाली सिगरेट (65 मिमी तक) पर हर स्टिक पर करीब 2.05 रुपये का अतिरिक्त टैक्स लगेगा। वहीं, छोटी फिल्टर वाली सिगरेट पर 2.10 रुपये प्रति स्टिक का टैक्स लगेगा। थोड़ी लंबी सिगरेट (65-70 मिमी) पर 3.6 से 4 रुपये प्रति स्टिक का टैक्स लगेगा। इससे भी लंबी सिगरेट (70-75 मिमी) पर 5.4 रुपये प्रति स्टिक का टैक्स लगेगा। सबसे ज्यादा, 8.50 रुपये प्रति स्टिक का टैक्स उन सिगरेट पर लगेगा जिनकी बनावट खास या अलग होती है। ज्यादातर जानी-मानी सिगरेट ब्रांड इस दायरे में नहीं आतीं।

    चबाने वाले तंबाकू और जर्दा पर 82% एक्साइज ड्यूटी लगेगी। वहीं, गुटखा पर 91% टैक्स लगेगा। पान मसाले पर पहले की तरह 88% टैक्स ही रहेगा। यह नया टैक्स उत्पादन की मात्रा के बजाय बनाने की क्षमता के आधार पर लगेगा। सरकार ने ये नए टैक्स दिसंबर में संसद से पास करवा लिए हैं। यह फैसला GST काउंसिल ने सितंबर 2025 में लिया था, जब कंपनसेशन सेस का ढांचा खत्म हो गया था। इस टैक्स बढ़ोतरी का असर तुरंत देखने को मिलेगा। Crisil Ratings का अनुमान है कि अगले वित्तीय वर्ष में सिगरेट की बिक्री 6-8% कम हो जाएगी।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।