• Entertainment
  • ‘किस किसको प्‍यार करूं 2’ OTT रिलीज: अब घर बैठे देख‍िए कपिल शर्मा की कॉमेडी फिल्‍म, जानिए कब-कहां

    कॉमेडियन, एक्‍टर और प्रोड्यूसर कपिल शर्मा की फिल्‍म ‘किस किसको प्‍यार करूं 2’ ने सिनेमाघरों में ‘धुरंधर’ की आंधी का दंश झेला। यह भी कम दिलचस्‍प नहीं है कि मेकर्स ने इस फिल्‍म को बॉक्‍स ऑफिस पर चलाने के लिए 12 दिसंबर को मूल रिलीज के दो हफ्ते बाद दोबारा 9 जनवरी को री-रिलीज किया।


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 2, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    कॉमेडियन, एक्‍टर और प्रोड्यूसर कपिल शर्मा की फिल्‍म ‘किस किसको प्‍यार करूं 2’ ने सिनेमाघरों में ‘धुरंधर’ की आंधी का दंश झेला। यह भी कम दिलचस्‍प नहीं है कि मेकर्स ने इस फिल्‍म को बॉक्‍स ऑफिस पर चलाने के लिए 12 दिसंबर को मूल रिलीज के दो हफ्ते बाद दोबारा 9 जनवरी को री-रिलीज किया। लेकिन अफसोस कि रणवीर सिंह की मेगा ब्‍लॉकबस्‍टर ‘धुरंधर’ के आगे इसकी एक नहीं चली। अब यह फिल्‍म फरवरी के पहले हफ्ते में OTT पर 6 फरवरी 2026 को दस्‍तक दे रही है।

    राइटर-डायरेक्‍टर अनुकल्‍प गोस्‍वामी की यह फिल्‍म साल 2015 में आई ‘किस किसको प्‍यार करूं’ का सीक्‍वल है। अब्‍बास-मुस्‍तान के प्रोडक्‍शन में बनी ‘किस किसको प्‍यार करूं 2‘ को बॉक्‍स ऑफिस पर बहुत नुकसान उठाना पड़ा है। करीब 35 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्‍म भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर 12.33 करोड़ रुपये का लाइफटाइम नेट कलेक्‍शन ही कर पाई। जबकि वर्ल्‍डवाइड 16.23 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई हुई है।

    ‘किस किसको प्यार करूं’ ने कमाए थे 49.98 करोड़ रुपये

    साल 2015 में आई पहली फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं’ से तुलना करें तो 16 करोड़ के बजट में बनी फिल्‍म ने 10 साल पहले 49.98 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया था और हिट साबित हुई थी। जाहिर है, सीक्‍वल फिल्‍म से मेकर्स को तगड़ा घाटा लगा है, ऐसे में अब कोश‍िश यही होगी कि ओटीटी और टीवी प्रीमियर से इसकी भरपाई की जा सके।

    ‘किस किसको प्‍यार करूं 2’ OTT रिलीज, कब और कहां देखें

    कपिल शर्मा की यह फिल्‍म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ इसी हफ्ते शुक्रवार 6 फरवरी, 2026 को ओटीटी प्‍लेटफॉर्म JioHotstar पर रिलीज होगी। इस फिल्‍म में कपिल शर्मा के साथ आयशा खान, हीरा वरीना, पारुल गुलाटी, त्रिधा चौधरी, सुशांत सिंह, विपिन शर्मा और मनजोत सिंह भी हैं।

    ‘क‍िस क‍िसको प्‍यार करूं 2’ का ट्रेलर

    ‘किस किसको प्‍यार करूं 2’ की कहानी

    फिल्‍म की कहानी के केंद्र में मोहन (कपिल शर्मा) का किरदार है, जिसे सानिया (हीरा वरीना) से मोहब्बत है। दोनों शादी करना चाहते हैं। लेकिन अलग धर्म आड़े आ जाता है। दोनों के परिवार शादी के खिलाफ हैं। जबकि मोहन अपने प्यार की खातिर, पहले टोपी पहनकर महमूद, फिर सूट पहनकर माइकल बन जाता है। लेकिन ट्व‍िस्‍ट तब आता है, जब सानिया की बजाय उसे हर दूसरे धर्म में अलग दुल्हन मिल जाती है। मोहन को मीरा (त्रिधा चौधरी), महमूद को रूही (आयशा खान) और माइकल को जेनी (पारुल गुलाटी) के रूप में दुल्‍हन मिलती है। अब कहानी तीन बीवियों और तीन अलग-अलग पहचान के फेर में उलझती-सुलझती है। अब एक आदमी को एक ही शहर में, तीन अलग-अलग धर्मों की बीवियों को खुश रखने के लिए क्या-क्या पापड़ बेलने पड़ते है? क्या उसे अपना असली प्यार नसीब होता है? यह आपको फिल्म देखकर पता चलेगा।

    बॉक्‍स ऑफिस पर क्‍यों फ्लॉप हुई ‘किस किसको प्‍यार करूं 2’

    फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर खराब प्रदर्शन के कई कारण थे। यह फिल्‍म वर्ड ऑफ माउथ के बूते सिनेमाघरों में आई थी। लेकिन रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ और जेम्स कैमरून की ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ की बंपर कमाई के आगे सिनेमाघरों में इस फिल्म को दर्शक नसीब नहीं हुए। ज‍िन दर्शकों ने फिल्‍म देखी, उन्‍होंने भी फिल्म की पुरानी सी स्क्रिप्ट और घिसे-पिटे जोक्स को लेकर आलोचना की। लिहाजा, फिल्‍म पहले दिन से ही टिकट ख‍िड़की पर पिट गई।

    कपिल शर्मा की हिंदी फिल्‍में और कलेक्‍शन

    साल फ‍िल्‍म भारत में नेट कलेक्‍शन
    2015 किस किसको प्‍यार करूं 49.98 करोड़ रुपये
    2017 फिरंगी 10.21 करोड़ रुपये
    2022 ज्व‍िगाटो 2.10 करोड़ रुपये
    2025 किस किसको प्‍यार करूं 2 12.33 करोड़ रुपये

    कपिल शर्मा का फिल्‍मी करियर

    मूल रूप से स्‍टैंडअप कॉमेडियन कपिल शर्मा ने साल 2010 में ‘भावनाओं को समझो’ फिल्‍म से एक्‍ट‍िंग डेब्‍यू किया। इसमें वह कैमियो रोल में नजर आए थे। जबकि 2015 में ‘किस किसको प्‍यार करूं’ बतौर लीड हीरो उनकी पहली फिल्‍म थी। इसकी सफलता से उत्‍साहित कपिल ने 2017 में ‘फिरंगी’ फिल्‍म बनाई। वह इसके लीड एक्‍टर और प्रोड्यूसर दोनों थे। यह डिजास्‍टर साबित हुई। इसके बाद वह बतौर प्रोड्यूसर एक पंजाबी फिल्‍म ‘सन ऑफ मनजीत सिंह’ लेकर आए। इसमें उनका कैमियो था। फिर 2022 में कपिल को पहली बार एक एक्‍टर के तौर पर तारीफ मिली। यह नंदिता दास के डायरेक्‍शन में बनी ‘ज्विगाटो‘ थी, जिसमें उन्‍होंने एक डिलिवरी बॉय की भूमिका निभाई। इस तरह ‘किस किसको प्‍यार करूं 2’ उनकी छठी फिल्‍म है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।