कुवैत की सरकार ने युद्ध के बीच दो बड़े नियमों में छूट दी है। इन दो नियमों में से एक तो विजिटर वीजा से जुड़ा हुआ है, वहीं दूसरा एक्स्ट्रा एब्सेंस पीरियड से जुड़ा है। इजरायल और ईरान के बीच जंग अचानक शुरू हुई है। ऐसे में जो भी लोग घूमने के लिए खाड़ी देशों में गए हुए थे, वे वहां पर ही फंसकर रह गए हैं।
- खाड़ी देशों पर लगातार हमले कर रहा ईरान
- अमेरिका ने ईरानी जहाज को बनाया निशाना
- कुवैत ने विजिटर्स को दी बड़ी राहत
एब्सेंस पीरियड 3 महीने तक बढ़ाया
दुबई, कुवैत, कतर, बहरीन और सऊदी अरब सहित अलग-अलग देशों में हजारों लोग फंसे हुए हैं। इन लोगों ने घूमने के लिए कुछ ही दिनों का वीजा लिया था, लेकिन अब जंग छिड़ने के बाद बुरी तरह से उस देश में फंस गए हैं। ऐसे में कुवैत की सरकार ने विजिट वीजा पर एक महीने का एक्सटेंशन दे दिया है और कुवैत से बाहर गए लोगों के लिए एब्सेंस पीरियड 3 महीने तक बढ़ा दिया है।
फीस के साथ-साथ जुर्माने से भी छूट
कुवैत में स्थित भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया पोस्ट पर इस बात की जानकारी दी है। दूतावास ने अपने पोस्ट में कहा है कि वर्तमान हालात को देखते हुए कुवैत के आंतरिक मंत्रालय ने आज ऑटोमैटिक राहत के तरीके बताए हैं। इन्हें इलेक्ट्रॉनिक तरीके से लागू किया गया है। इन पर लगने वाली फीस और जुर्माने से छूट दी गई है।











