‘कैनेडी’ की कहानी और कास्ट क्या है और इसे भारत में क्यों रिलीज नहीं किया गया, सारी डिटेल यहां बता रहे हैं। साथ ही अनुराग कश्यप के करियर की बेस्ट फिल्मों की लिस्ट भी दे रहे हैं, जो आपको जरूर देखनी चाहिए:
कब और कहां देखें ‘कैनेडी’
‘कैनेडी’ को 20 फरवरी से ओटीटी प्लेटफॉर्म ZEE5 पर देखा जा सकता है। इस फिल्म को 25 मई 2023 में कान फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर किया गया था और अब उसके बाद सीधे ओटीटी पर रिलीज हो रही है। इसे भारत में थिएटर्स में रिलीज नहीं किया जाएगा। हालांकि, 10 दिसंबर 2025 को इसे एक अन्य ओटीटी प्लेटफॉर्म ‘लेटरबॉक्स्ड वीडियो स्टोर’ पर रिलीज किया गया था, और यह स्टोर भारत में लॉन्च नहीं है।
‘कैनेडी’ की कहानी क्या है?
यह एक थ्रिलर फिल्म है, जिसकी कहानी एक पूर्व पुलिस अफसर के इर्द-गिर्द घूमती है। वह सोता नहीं है और उसे काफी समय से मरा हुआ समझ लिया गया है। लेकिन उस पुलिस अफसर को इसकी परवाह नहीं है और वह भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ काम करने में लगा रहता है। वह गुपचुप तरीके से रात के अंधेरे में अपराध की गलियों में निकल जाता है और जुर्म-हत्याओं को अंजाम देता है। फिल्म की कहानी बदले और प्रायश्चित के इर्द-गिर्द है।
‘कैनेडी’ की कास्ट
फिल्म में राहुल भट्ट और सनी लियोनी लीड रोल में हैं। राहुल भट्ट ने पुलिस अफसर का रोल निभाया है। उनकी इस रोल में खूब तारीफें हुईं। ‘कैनेडी’ की कहानी अनुराग कश्यप ने लिखी और उन्होंने ही फिल्म डायरेक्ट की।
‘कैनेडी’ की इन फिल्म फेस्टिवल्स में तारीफ, स्टैंडिंग ओवेशन
‘कैनेडी’ को भारत में मामी मुंबई फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर किया गया था, जहां दर्शक खचाखच भरे थे। फिल्म की खूब तारीफ हुई और स्टैंडिंग ओवेशन मिला। इसके बाद 2023 में हुए कान फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर के दौरान भी इसने सबका दिल जीता और 7 मिनट का स्टैंडिंग ओवेशन मिला था। बाद में 10 दिसंबर 2025 को ‘कैनेडी’ को Letterboxd’s Video Store पर लॉन्च किया गया। यह मुकाम पाने वाली यह एकमात्र भारतीय फिल्म है।
यहां देखिए ‘कैनेडी’ का ट्रेलर:
‘कैनेडी’ भारत में क्यों नहीं हुई रिलीज?
अनुराग कश्यप की ‘कैनेडी’ को दुनियाभर में दर्शकों ने खूब प्यार दिया। फिल्म की कहानी से लेकर कलाकारों की एक्टिंग तक को सराहा, पर इसके बावजूद यह भारत में क्यों रिलीज नहीं की गई? यह सवाल सभी लोगों के मन में उठता रहा है। इसका कारण अनुराग कश्यप ने एक इंटरव्यू में बताया था। ‘द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया’ से अनुराग कश्यप ने कहा था, ‘मैंने पांच फिल्में बनाई हैं जो अभी तक रिलीज नहीं हुई हैं। ‘कैनेडी’ कहां है? और ‘कैनेडी’ किसके हाथों में है? यह कुछ ऐसे लोगों के हाथों में है, जिन्होंने पहले कभी फिल्में नहीं बनाईं। ‘कैनेडी’ को स्टूडियो में बनाने वाले सभी लोग अब इस दुनिया में नहीं हैं। किसी को फिल्मों में दिलचस्पी नहीं है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि ‘कैनेडी’ कान फिल्म फेस्टिवल में गई थी। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि फिल्म को अन्य फिल्म फेस्टिवल्स में कितनी जबरदस्त तारीफें मिली थीं। भारत के बाहर की बात छोड़िए, उन्होंने भारत में मिली प्रतिक्रिया तो देख ली है, लेकिन फिल्म कहां है?’
अनुराग कश्यप की 10 फिल्में, जो रहीं सबसे चर्चित:
- गैंग्स ऑफ वासेपुर
- देव डी
- ब्लैक फ्राइडे
- गुलाल
- अगली
- रमन राघव 2.0
- मुक्काबाज
- नो स्मोकिंग
- दैट गर्ल इन येलो बूट्स
- पांच













