• Business
  • क्या चांदी में कुछ खेल चल रहा है…? ज्वेलर्स को नहीं पच रही MCX पर तेजी, वित्त मंत्री तक पहुंची बात

    नई दिल्ली: चांदी में आई तेजी थमने का नाम नहीं ले रही है। गुरुवार की गिरावट के बाद शुक्रवार को इसकी कीमत फिर से बढ़ गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर शुक्रवार रात 8 बजे यह 6000 रुपये से ज्यादा की तेजी के साथ करीब 3.34 लाख रुपये पर कारोबार कर रही थी। भारत के


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 23, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: चांदी में आई तेजी थमने का नाम नहीं ले रही है। गुरुवार की गिरावट के बाद शुक्रवार को इसकी कीमत फिर से बढ़ गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर शुक्रवार रात 8 बजे यह 6000 रुपये से ज्यादा की तेजी के साथ करीब 3.34 लाख रुपये पर कारोबार कर रही थी। भारत के बड़े सराफा कारोबारियों ने एमसीएक्स पर चांदी की कीमतों में अचानक आई तेजी पर चिंता जताई है। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक ऑल इंडिया ज्वेलर्स एंड गोल्डस्मिथ फेडरेशन (AIJGF) ने इस बारे में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को एक पत्र लिखा है। इस पत्र में कहा है कि चांदी के सौदे बाजार भाव से करीब 40,000 रुपये प्रति किलो ज्यादा पर चल रहे थे।

    AIJGF के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज अरोड़ा और राष्ट्रीय महासचिव नितिन केडिया ने इस पत्र पर साइन किए हैं। उन्होंने कहा कि कीमतों में यह ‘तेज और अचानक आई गड़बड़ी’ चांदी पर आयात शुल्क बढ़ाने की अफवाहों से जुड़ी हुई है। एमसीएक्स के एक प्रवक्ता ने बताया कि दुनिया भर में चल रहे भू-राजनीतिक घटनाक्रमों के कारण चांदी के बाजार में काफी उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। इसके साथ ही देश के अंदर की स्थानीय वजहों ने भी घरेलू बाजार की कीमतों को प्रभावित किया है। एमसीएक्स पर जो कीमतें तय होती हैं, वे मुद्रा के उतार-चढ़ाव, आयात शुल्क और स्थानीय बाजार की चाल से बचाव का काम करती हैं। एमसीएक्स ने यह भी जोर देकर कहा कि वे कड़ी निगरानी रखते हैं और सभी नियमों का पालन करते हैं।
    तो इस वजह से उछल रही है चांदी की कीमत! MCX पर इनसाइडर ट्रेडिंग के आरोप

    गिरावट के बाद रिकवरी

    गुरुवार को सोने और चांदी के एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ETF) में शुरुआती कारोबार में करीब 20% की गिरावट आई थी, लेकिन दिन के अंत तक यह गिरावट लगभग 11% रह गई। एमसीएक्स पर मार्च डिलीवरी वाले चांदी के सौदों में 2.7% की गिरावट आई, जबकि फरवरी डिलीवरी वाले सोने के सौदों में 0.8% की कमी आई।

    शुक्रवार को कीमती धातुओं में जोरदार वापसी देखी गई। भू-राजनीतिक तनाव, कमजोर अमेरिकी डॉलर और फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों के चलते सोने और चांदी की कीमतों में उछाल आया। फेडरल रिजर्व की अगली बैठक 27 जनवरी को होनी है।

    इंटरनेशनल मार्केट में क्या स्थिति?

    अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्पॉट गोल्ड 0.5% बढ़कर 4,961.57 डॉलर प्रति औंस हो गया, जो इससे पहले 4,966.59 डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा था। फरवरी डिलीवरी वाले अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स 1.1% बढ़कर 4,964.60 डॉलर प्रति औंस हो गए। स्पॉट सिल्वर 0.9% बढ़कर 97.01 डॉलर प्रति औंस हो गया, जो दिन के शुरुआती कारोबार में 97.44 डॉलर के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंचा था।

    गोल्डमैन सैक्स ने साल 2026 के अंत तक सोने की कीमत का अनुमान बढ़ाकर 4,900 डॉलर से 5,400 डॉलर प्रति औंस कर दिया है। कंपनी का कहना है कि निजी निवेशकों और उभरते बाजारों के केंद्रीय बैंकों की ओर से मांग में संरचनात्मक बदलाव आया है। सोने ने साल 2025 में 64% रिटर्न दिया है। वहीं यह साल 2026 में अब तक 11% बढ़ चुका है। वहीं चांदी ने इस साल करीब 40 फीसदी रिटर्न दिया है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।