• Religion
  • क्या जन्मकुंडली बता सकती है देश के लिए बलिदान की भावना का रहस्य

    विद्वानों के मतानुसार ज्ञान से शब्दों की समझ विकसित होती है और अनुभव से उनके अर्थ का बोध होता है। जब शब्द और अर्थ के साथ व्यक्ति के अंतर्मन में निहित भावनाओं को समझ लिया जाता है, तब उसके बाह्य व्यक्तित्व के साथ-साथ आंतरिक व्यक्तित्व का भी सम्यक् आकलन संभव हो पाता है। ग्रह-नक्षत्रों के


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 26, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    विद्वानों के मतानुसार ज्ञान से शब्दों की समझ विकसित होती है और अनुभव से उनके अर्थ का बोध होता है। जब शब्द और अर्थ के साथ व्यक्ति के अंतर्मन में निहित भावनाओं को समझ लिया जाता है, तब उसके बाह्य व्यक्तित्व के साथ-साथ आंतरिक व्यक्तित्व का भी सम्यक् आकलन संभव हो पाता है। ग्रह-नक्षत्रों के विज्ञान के माध्यम से किसी व्यक्ति की आंतरिक भावनाओं, मानसिक प्रवृत्तियों और स्वभाव को जाना जा सकता है। कुंडली में कुछ विशेष योग ऐसे बनते हैं, जिनमें जन्मा व्यक्ति अपने जीवन को राष्ट्र के लिए समर्पित कर अमरता प्राप्त करता है।

    ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जन्मकुंडली में कुछ विशिष्ट ग्रह स्थितियां व्यक्ति के भीतर देश के लिए कुछ कर गुजरने का अदम्य उत्साह उत्पन्न करती हैं। सामान्यतः सर्वप्रथम लग्न कुंडली का अध्ययन किया जाता है, किंतु सत्य के अधिक समीप पहुँचने के लिए नवांश सहित अन्य वर्ग कुंडलियों का अध्ययन भी आवश्यक माना गया है। जिस प्रकार जन्मकुंडली का चतुर्थ भाव माता से संबंधित होता है, उसी प्रकार द्वादशांश चक्र को राष्ट्र-चिंतन से जोड़ा
    गया है। इसके अतिरिक्त सप्तमांश, द्वादशांश और त्रिशांश चक्रों का विश्लेषण भी महत्वपूर्ण माना जाता है। ज्योतिष ग्रंथों में शहीद होने वाले व्यक्तियों से संबंधित अनेक योगों का उल्लेख मिलता है। सामान्यतः जन्मकुंडली में द्वितीय और सप्तम भाव को मारक स्थान माना जाता है, जबकि महर्षि पराशर के अनुसार अष्टम और तृतीय भाव आयु से संबंधित होते हैं। अष्टम भाव से जीवन की अवधि और मृत्यु दोनों का विचार किया जाता है। ग्रहों की
    दृष्टि से सूर्य, गुरु, शुक्र और मंगल का विशेष महत्व है, जिनके आधार पर व्यक्ति के भीतर देशप्रेम और समर्पण की भावना का अध्ययन किया जाता है। इन ग्रहों की स्थिति और बल से ही कुंडली में राष्ट्र के प्रति प्रेम और त्याग की प्रवृत्ति स्पष्ट रूप से देखी जा सकती है।

    अगर किसी की जन्मकुण्डली में मंगल धनु या मीन राशि में होता है तो ऐसे लोग देश के लिए हर सम्भव कार्य करने वाले होते हैं। कुण्डली में गुरु मेष या वृश्चिक राशि के साथ होता है तो ऐसा व्यक्ति देश प्रेमी होता है। कुण्डली के दसवें भाव में सूर्य अगर अपनी ही राशि यानि सिंह राशि में होता है तो ऐसे लोग देशभक्ति से भरे होते हैं। देशभक्ति तथा परोपकार के मामले में दशमी तिथि को जन्मे जातक देश व दूसरों के हित के लिए सर्वस्व न्यौछावर करने हेतु दूसरों की अपेक्षा अधिक तत्पर रहते हैं।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।