• International
  • खतरे में खाड़ी देश! जेडी वेंस बोले- अगर ईरान ने बनाया परमाणु बम, तो सऊदी अरब भी पीछे नहीं रहेगा

    वॉशिंगटन: अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने चेतावनी दी है कि अगर ईरान परमाणु हथियार हासिल कर लेता है, तो इससे मध्य पूर्व में बड़े पैमाने पर न्यूक्लियर हथियारों की होड़ शुरू हो जाएगी। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि अगर ईरान परमाणु हथियार बनाता है तो सऊदी अरब भी पीछे नहीं करेगा। उन्होंने इसे न्यूक्लियर


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 5, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    वॉशिंगटन: अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने चेतावनी दी है कि अगर ईरान परमाणु हथियार हासिल कर लेता है, तो इससे मध्य पूर्व में बड़े पैमाने पर न्यूक्लियर हथियारों की होड़ शुरू हो जाएगी। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि अगर ईरान परमाणु हथियार बनाता है तो सऊदी अरब भी पीछे नहीं करेगा। उन्होंने इसे न्यूक्लियर “दलदल” बताया। अमेरिका को पारंपरिक तौर पर ईरान विरोधी और सऊदी अरब का समर्थक माना जाता है। सऊदी अरब और ईरान परंपरागत रूप से एक दूसरे के विरोधी हैं। ऐसे में ईरान के परमाणु हथियारों को सऊदी अरब अपने अस्तित्व के खतरे के रूप में देखता है।

    ईरान ने बनाया परमाणु हथियार तो मध्य पूर्व को खतरा

    जेडी वेंस ने मेगिन केली के साथ एक इंटरव्यू के दौरान कहा, “अगर ईरानियों को न्यूक्लियर हथियार मिल जाते हैं, तो आपको पता है कि अगले ही दिन किसे न्यूक्लियर हथियार मिलेंगे? सऊदी अरब और फिर खाड़ी के अरब देशों में किसी और को।” वेंस ने इस बात पर जोर दिया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एजेंडे में दुनिया भर में परमाणु हथियारों के खतरे को कम करना सबसे ऊपर है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप को 2000 के दशक की शुरुआत में इराक संघर्ष के दौरान की गई गलतियों को दोहराने में “कोई दिलचस्पी नहीं है।” उन्होंने कहा कि अमेरिका को कूटनीतिक बातचीत और कड़े रुख के बीच सावधानी से संतुलन बनाने की जरूरत है।

    ईरान को परमाणु हथियार बनाने से रोकेगा अमेरिका

    वेंस ने कहा, “ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं हो सकते। यह अमेरिका के राष्ट्रपति का घोषित नीतिगत लक्ष्य है।” वेंस ने आगे कहा, “राष्ट्रपति जो करने जा रहे हैं, वह यह है कि वह अपने विकल्प खुले रखेंगे। वह सबसे बात करेंगे। वह गैर-सैन्य तरीकों से जो कुछ भी कर सकते हैं, उसे हासिल करने की कोशिश करेंगे। अगर उन्हें लगता है कि सेना ही एकमात्र विकल्प है, तो वह आखिरकार उसी विकल्प को चुनेंगे।”

    क्या ट्रंप ईरान को वेनेजुएला की तरह चलाएंगे?

    जब केली ने शासन के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच ईरान के भविष्य के बारे में वेंस से सवाल किया। इस पर अमेरिकी उपराष्ट्रपति ने कहा, “राष्ट्रपति ट्रंप इन सभी बातों से बहुत अच्छी तरह वाकिफ हैं।” उन्होंने कहा, “एक आदर्श दुनिया में, मुझे बहुत अच्छा लगेगा अगर आज़ादी पसंद करने वाले कुछ ईरानी… अपने देश पर कब्जा कर लें और एक ऐसी सरकार हो जो संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए कहीं ज्यादा दोस्ताना हो? … बिल्कुल, यह एक अच्छी बात होगी।”

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।