• Entertainment
  • खेसारी लाल यादव ने बच्चे के स्टेज पर पैर छूकर बताया ‘ब्राह्मण कुल का आदमी’, वीडियो देख बिदके लोग

    भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव फिल्मों के साथ-साथ लाइव शोज भी करते हैं। वहां से उनके तमाम वीडियोज वायरल भी होते हैं। बीते कुछ जगहों पर उन्होंने पवन सिंह पर कटाक्ष करके सुर्खियां बटोरी थी। वहीं, अब उनका एक नई क्लिप सामने आई है, जिसमें वह एक बच्चे के स्टेज पर पैर छू रहे हैं।


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 8, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव फिल्मों के साथ-साथ लाइव शोज भी करते हैं। वहां से उनके तमाम वीडियोज वायरल भी होते हैं। बीते कुछ जगहों पर उन्होंने पवन सिंह पर कटाक्ष करके सुर्खियां बटोरी थी। वहीं, अब उनका एक नई क्लिप सामने आई है, जिसमें वह एक बच्चे के स्टेज पर पैर छू रहे हैं। हालांकि इस पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

    सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स हैंडल पर खेसारी लाल यादव का एक यूजर ने वीडियो पोस्ट किया। कैप्शन लिखा, ‘भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने मंच पर पहुंचे ब्राह्मण बच्चे को पैर छूने से मना किया। आप ब्राह्मण कुल के आदमी हो. हमारे यहां ब्राह्मण बच्चों का भी पैर छूते है। हमारे यहां संस्कार है। यह कहकर खेसारी ने बच्चे के पैर छू लिये।’

    आप पैर मत छुआ करो आप ब्राह्मण कुल के आदमी हो। ठीक है!
    खेसारी लाल यादव

    खेसारी लाल यादव का वीडियो वायरल

    दरअसल, 24 सेकेंड के वीडियो में एक बच्चा धोती-कुर्ते में आता है और खेसारी लाल यादव के पैर छूता है। इस दौरान एक्टर उसका हालचाल पूछते हैं कि वह कैसा है? इसके बाद वह पास में खड़ी किसी महिला के भी पांव छूने के लिए झुकता है तो खेसारी उससे कहते हैं, ‘आप पैर मत छुआ करो आप ब्राह्मण कुल के आदमी हो। ठीक है!’

    खेसारी ने बच्चे के पैर छुए तो लोगों ने घेर लिया

    बच्चे का पैर छूते हुए भोजपुरी एक्टर ने कहा, ‘हम ब्राह्मण बच्चों का भी पैर छूते हैं… हमारे यहां संस्कार है। आप बैठ जाओ।’ अब इस क्लिप पर लोगों ने तरह-तरह के रिएक्शन दिए। एक यूजर ने लिखा, ‘कुछ भी कहो खेसारी है एकदम बढ़िया आदमी। ये आदमी राजनीति के लिए नहीं बना। अपने आर्ट में परफेक्ट है। और हां रविकिशन को इसके बारे में अनाप शनाप नहीं बोलना था।’ एक ने लिखा, ‘इसी बड़बोलेपन की वजह से हारा है।’ एक ने लिखा, ‘और फिर कहता है की जातिवाद कुछ नहीं होता।’ एक ने लिखा, ‘ये कैसे मानसिक गुलाम है भाई।’

    हम ब्राह्मण बच्चों का भी पैर छूते हैं… हमारे यहां संस्कार है। आप बैठ जाओ।
    खेसारी लाल यादव

    खेसारी हार गए थे विधानसभा चुनाव

    बता दें कि खेसारी लाल यादव ने बिहार के छपरा से विधानसभा चुनाव लड़ा था लेकिन वह हार गए थे। इसी को लेकर आज भी लोग उन्हें ताने मारते हैं। वह बीते दिन उस शहर गए थे और वहां पर उन्होंने 11 जोड़ों की शादी कराई थी और 11 बाइक तोहफे में दी थी। साथ ही कहा था कि वह नेता नहीं बनना चाहते हैं। वह बस लोगों की सेवा करना चाहते हैं।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।