• Crime
  • गर्लफ्रेंड के चरित्र पर शक, बेरहमी से पीटता रहा बॉयफ्रेंड, एम्स में मौत और जिंदगी के बीच जूझ रही युवती

    गुरुग्राम: एक अनजान शख्स से दोस्ती फिर लिव इन में रहने का फैसला आज एक य़ुवती पर भारी पड़ गया। शरीर में ढेरों जख्मों की तकलीफ झेल रही युवती दिल्ली एम्म में मौत और जिंदगी के बीच जूझ रही है। हरियाणा के गुरुग्राम में 19 वर्षीय छात्रा को उसके लिव-इन पार्टनर ने कथित रूप से


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 21, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    गुरुग्राम: एक अनजान शख्स से दोस्ती फिर लिव इन में रहने का फैसला आज एक य़ुवती पर भारी पड़ गया। शरीर में ढेरों जख्मों की तकलीफ झेल रही युवती दिल्ली एम्म में मौत और जिंदगी के बीच जूझ रही है।

    हरियाणा के गुरुग्राम में 19 वर्षीय छात्रा को उसके लिव-इन पार्टनर ने कथित रूप से बेरहमी से पीटा जिसके बाद उसे गंभीर हालत में दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसकी पहचान दिल्ली निवासी शिवम (19) के रूप में हुई है। पीड़िता उत्तरी त्रिपुरा की रहने वाली है।

    • सूत्रों ने बताया कि जब महिला को पहले सेक्टर 10 हॉस्पिटल ले जाया गया, तो उसके शरीर पर जलने के निशान थे, जिसके बाद उसकी हालत गंभीर होने की वजह से उसे एडवांस केयर के लिए AIIMS दिल्ली रेफर कर दिया गया।
    • पुलिस के अनुसार, दोनों की मुलाकात सितंबर 2025 में हुई थी और वे पिछले कुछ महीनों से सेक्टर 69 स्थित एक पीजी आवास में साथ रह रहे थे। उनके विवाह को लेकर परिवारों के बीच बातचीत चल रही थी।

    कहासुनी के बाद मारपीट

    गुरुवार रात को दोनों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद आरोपी ने युवती पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। गुरुवार देर रात युवती की मां की सूचना पर पुलिस पीजी पहुंची और युवती को निकाला।

    आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की जांच जारी

    पुलिस उपायुक्त हितेश यादव ने बताया, ‘आरोपी ने कथित तौर पर क्रोधित होकर पीड़िता पर बेरहमी से हमला किया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी को अपनी लिव-इन पार्टनर के चरित्र पर संदेह था। आरोपी शिवम को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। हमने घटनास्थल से सबूत भी जुटा लिए हैं और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रहे हैं।’ उन्होंने बताया कि बादशाहपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।