किरेन रिजिजू ने फैसले पर क्या कहा
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने दिल्ली एक्साइज पॉलिसी केस में आए फैसले पर अपनी बात रखी। रिजिजू शनिवार को हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला पहुंचे, जहां बातचीत में उन्होंने कहा कि यह एक सामान्य प्रक्रिया है। जब किसी एक कोर्ट का कोई भी ऑर्डर होता है अगर गलती ऑर्डर हो जाता है तो उसको बड़ा कोर्ट या बड़ा बेंच में करेक्ट किया जाता है।
फैसले में कोई गलती रह जाती है तो… ये बोले केंद्रीय मंत्री
रिरिजू ने कहा कि ये ज्यूडिशियरी का प्रॉसेस ही ऐसा है। अगर निचली अदालत के फैसले में कोई गलती रह जाती है या गलत जजमेंट दे दिया, तो उसके सुधार के लिए ऊपरी अदालत में मामले को ले जाया जाता है। गलत फैसला दिया गया या अगर तथ्यों की ठीक से जांच नहीं की गई, तो ऊपरी अदालत में अपील फाइल की जा सकती है, जहां से सही फैसला लिया जाता है। उन्होंने ये भी कहा कि कोर्ट के ऑर्डर पर मुझे कुछ नहीं कहना है।
अरविंद केजरीवाल का कोई भरोसा नहीं- रिजिजू
अरविंद केजरीवाल के बयान पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उनके कहने से क्या होता है। वो तो हवा में ऐसे कहते रहते हैं। अरविंद केजरीवाल को कितने साल सुनते आ रहे। उनका कोई भरोसा नहीं है। अभी तो राजनीतिक दृष्टि से भी हासिए पर चले गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी को गाली देकर वो न्यूज में रहना चाहते हैं। लोकतंत्र है, बोलने की आजादी है, मैं उनकी आजादी को छीन नहीं सकता हूं।
एआई समिट में यूथ कांग्रेस के प्रोटेस्ट पर भी बोले
इसी बीच, किरेन रिजिजू ने एआई समिट में यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि मुझे मामले की ज्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन मुझे बताया गया कि इसके पीछे कोई षड्यंत्र रचा गया है और जिसमें कुछ तार जुड़े हुए हैं। हालांकि, मैं अभी गृह मंत्रालय नहीं संभाल रहा हूं, इसलिए मुझे इस मामले की पूरी जानकारी नहीं दी गई है। उन्होंने यह भी कहा कि जो भी मामला है, उसे सुलझा लेना चाहिए।
हिमाचल दौरे पर पहुंचे हैं किरेन रिजिजू
अपने हिमाचल प्रदेश के दौरे को लेकर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि हिमाचल एक पहाड़ी राज्य है और मुझे तो बहुत अच्छा लगता है। मैं तो आता रहता हूं। इस बार चंबा साइट के क्षेत्र में कुछ प्रोजेक्ट हैं, जो उनके मंत्रालय से जुड़े हुए हैं। उन प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने का कार्य जारी है। उन्होंने आगे बताया कि पिछले समय मैंने लाहौल-स्पीति का दौरा किया। वहां भी मंत्रालय की ओर से कई प्रोजेक्ट चल रहे हैं। फिलहाल, वे चंबा का दौरा करेंगे और उसके बाद वापस दिल्ली लौटेंगे।














