• Technology
  • गले में पहनेंगे ऐपल की “माला”, लगा होगा कैमरा, बहुत जल्द कंपनी ला रही 3 नए एआई गैजेट्स

    AI (आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस) के बढ़ते चलन को देखते हुए ऐपल भी अपने तीन एआई प्रोडक्ट लाने पर विचार कर रहा है। कंपनी तीन वियरेबल एआई डिवाइस जल्द ल़न्च कर सकती है। इनमें एक एआई पावर्ड ग्लासेस, एक कैमरे वाला पेंडेट और एक कैमरा वाले Airpods शामिल होंगे। Bloomberg के Mark Gurman की रिपोर्ट के अनुसार,


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 18, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    AI (आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस) के बढ़ते चलन को देखते हुए ऐपल भी अपने तीन एआई प्रोडक्ट लाने पर विचार कर रहा है। कंपनी तीन वियरेबल एआई डिवाइस जल्द ल़न्च कर सकती है। इनमें एक एआई पावर्ड ग्लासेस, एक कैमरे वाला पेंडेट और एक कैमरा वाले Airpods शामिल होंगे। Bloomberg के Mark Gurman की रिपोर्ट के अनुसार, ऐपल Apple तीन नए AI-पावर्ड वियरेबल डिवाइस बना रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो ये डिवाइस नए और अपग्रेडेड Siri से चलेंगे, जिसमें Gemini और ChatGPT के AI-पावर्ड वॉइस असिस्टेंट जैसी स्मार्ट क्षमताएं होंगी।

    Apple ला रही कैमरे वाला पेंडेंट

    ऐपल एआई की दौड़ में अपने कदम जमाने के लिए तैयार है। कंपनी जल्द लोगों के लिए ऐसा पेडेंट लेकर आएगी, जिसमें कैमरा लगा होगा। उसे हार की तरह गले में पहना जा सकेगा। इसका मतलब है कि आप एक ऐसा पेडेंट पहनकर चलेंगे, जो फोटोज क्लिक करता रहेगा। आपको अलग से फोन निकाल कर फोटोज क्लिक करने की जरूरत नहीं होगी। अभी डिवाइस के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन उम्मीद है कि यह कमांड पर काम करेगा।

    स्मार्ट ग्लासेस भी होंगे कमाल

    गुरमन की रिपोर्ट के मुताबिक, डेवलपमेंट में सबसे दिलचस्प प्रोडक्ट Apple के स्मार्ट ग्लास लग रहे हैं। कुछ साल पहले Apple द्वारा लाए गए हाई-एंड Vision Pro हेडसेट से अलग ये स्मार्ट ग्लास हल्के होंगे और रोजाना के काम के लिए आसानी से इस्तेमाल किए जा सकेंगे। कंपनी के स्मार्ट वियरेबल्स की खासियत में कैमरों को AI के साथ जोड़ना बताया जा रहा है ताकि डिवाइस वो देख सके जो आप देख रहे हैं।

    कैमरा वाले Airpods

    ग्लासेस और पेडेंट के अलावा Apple का एक और प्रोडक्ट कैमरों वाले नए AirPods लोगों का ध्यान खींच रहा है। यह सुनना पहली बार में अजीब लग सकता है। Airpods में लगा कैमरा स्मार्टफोन की तरह ही फोटोज क्लिक करे, ये जरूरी नहीं है। इसके बजाय, वे AI के जरिए आस-पास के माहौल को समझने में यूजर की मदद कर सकते हैं। अभी कंपनी की ओर से इन प्रोडक्ट्स की लॉन्चिंग को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। आगे आने वाले समय में इन प्रोडक्ट्स से संबंधित कई जानकारी सामने आ सकती है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।