• Technology
  • गैजेट्स न्‍यूज 5 फरवरी: Samsung Galaxy A07 5G लॉन्‍च, उधर OPPO Reno 15c की सेल हुई शुरू

    Samsung Galaxy A07 5G भारत में लॉन्‍च Samsung Galaxy A07 5G स्‍मार्टफोन को भारत में लॉन्‍च कर दिया गया है। यह 6 हजार एमएएच की बैटरी, 25वॉट की फास्‍ट चार्जिंग, 50MP का मेन रियर कैमरा जैसी खूबियों के साथ आता है। इस फोन को 20 हजार रुपये की प्राइस रेंज में लाया गया है। Samsung


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 5, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    Samsung Galaxy A07 5G भारत में लॉन्‍च

    Samsung Galaxy A07 5G स्‍मार्टफोन को भारत में लॉन्‍च कर दिया गया है। यह 6 हजार एमएएच की बैटरी, 25वॉट की फास्‍ट चार्जिंग, 50MP का मेन रियर कैमरा जैसी खूबियों के साथ आता है। इस फोन को 20 हजार रुपये की प्राइस रेंज में लाया गया है।

    Samsung Galaxy A07 5G स्‍पेसिफ‍िकेशंस

    डिस्‍प्‍ले 6.7 इंच HD+ LCD डिस्‍प्‍ले, पीक ब्राइटनैस 800 निट्स
    चिपसेट मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300
    रैम 4/6GB
    स्‍टोरेज 128GB (एसडी कार्ड लगाकर 1 टीबी तक बढ़ा सकते हैं)
    ओएस एंड्रॉयड 16 की लेयर वाला One UI 8
    सिम स्‍लॉट डुअल सिम स्‍लॉट और एसडी कार्ड स्‍लॉट
    कैमरा 50MP+2MP
    फ्रंट कैमरा 8MP
    बैटरी-चार्जिंग 6000mAh, 25W चार्जिंग

    Samsung Galaxy A07 5G प्राइस

    4GB / 128GB 15999 रुपये
    6GB / 128GB 17999 रुपये

    OPPO Reno 15c की सेल शुरू

    ओपो के लेटेस्‍ट स्‍मार्टफोन, OPPO Reno 15c की सेल भारत में शुरू हो गई है। यह आफ्टर ग्‍लो पिंक और ट्वीलाइट ब्‍लू कलर्स में आता है। शुरुआती कीमत 8GB + 256GB मॉडलों के लिए 34999 रुपये है। वहीं, 12GB + 256GB मॉडल के दाम 37999 रुपये हैं। फोन को एमेजॉन, फ्लिपकार्ट और ओपो इंडिया के ऑनलाइन स्‍टोर्स से लिया जा सकता है।

    OPPO Reno स्‍पेसिफ‍िकेशंस

    डिस्‍प्‍ले 6.57 इंच का FHD+ एमोलेड डिस्‍प्‍ले, 120Hz रिफ्रेश रेट
    चिपसेट स्‍नैपड्रैगन 6 जेन 1
    रैम 8 जीबी
    स्‍टोरेज 128/256GB
    OS एंड्रॉयड 16 पर बेस्‍ड कलरओएस 16
    कैमरा 50MP+2MP+2MP
    फ्रंट कैमरा 50MP
    बैटरी 7000mAh, 80W फास्‍ट चार्जिंग

    V70 और V70 Elite का लॉन्‍च 19 फरवरी

    V70 और V70 Elite स्‍मार्टफोन्‍स को 19 फरवरी को भारत में लॉन्‍च किया जाएगा। ये फोन एमेजॉन, फ्लिपकार्ट जैसे प्‍लेटफॉर्म्‍स पर सेल के लिए उपलब्‍ध होंगे। वीवो की वी सीरीज अपने डिजाइन और कैमरों के लिए जानी जाती है। ये फोन स्‍नैपड्रैगन 8एस जेन 3 चिपसेट से पावर्ड होंगे। इसके अलावा, रिपोर्टों में कहा गया है कि कंपनी Vivo X300 Ultra को भारत में लॉन्‍च करने की तैयारी में है। इसे Vivo X300 MAX के साथ पेश किया जाएगा।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।