• Sports
  • गौतम गंभीर की रणनीति में फंसा पाकिस्तान, टीम इंडिया की जीत के बाद वायरल हुआ 6 शब्दों वाला पोस्ट

    कोलंबो: सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में पाकिस्तान को 61 रनों से रौंदकर इतिहास का एक और सुनहरा अध्याय लिख दिया है। इस शानदार जीत के साथ भारत ने टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में पाकिस्तान के खिलाफ अपना रिकॉर्ड 8-1 कर लिया है और आधिकारिक तौर पर


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 16, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    कोलंबो: सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में पाकिस्तान को 61 रनों से रौंदकर इतिहास का एक और सुनहरा अध्याय लिख दिया है। इस शानदार जीत के साथ भारत ने टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में पाकिस्तान के खिलाफ अपना रिकॉर्ड 8-1 कर लिया है और आधिकारिक तौर पर सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर ली है।

    ईशान किशन का धमाका

    मैच के असली हीरो ईशान किशन रहे, जिन्होंने पिच की धीमी प्रकृति के बावजूद अपनी आक्रामक शैली से समझौता नहीं किया। ईशान ने मात्र 40 गेंदों पर 77 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली, जिसकी बदौलत भारत ने 175/7 का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। उनकी इस पारी ने बीच के ओवरों में भारत की पकड़ मजबूत बनाए रखी।

    इस बीच मैदान के बाहर, हेड कोच गौतम गंभीर की रणनीतियों की भी जमकर तारीफ हो रही है। पूर्व आईपीएल कमिश्नर ललित मोदी ने सोशल मीडिया पर टीम इंडिया और गंभीर के नेतृत्व की सराहना की, जिस पर गंभीर ने भी शालीनता से उनका आभार व्यक्त किया। गंभीर ने उनके X पोस्ट का रिप्लाई करते हुए अंग्रेजी में Thanks a lot for your wishes! लिखा। पाकिस्तान के खिलाफ जीत के बाद यह गंभीर का इकलौता रिएक्शन है। जिसे उन्होंने सिर्फ 6 शब्दों में पूरा किया।

    बुमराह और पंड्या की घातक गेंदबाजी

    176 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत किसी बुरे सपने जैसी रही। जसप्रीत बुमराह ने अपनी सटीक लाइन-लेंथ से शुरुआती झटके दिए, जबकि हार्दिक पंड्या ने मध्यक्रम को तहस-नहस कर दिया। पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम के जल्दी आउट होने के बाद पूरी टीम ताश के पत्तों की तरह ढह गई और महज 114 रनों पर सिमट गई।

    सुपर-8 में भारत की एंट्री

    इस जीत के साथ भारत सुपर-8 में पहुंचने वाली पहली टीमों में शामिल हो गया है। टीम इंडिया ने खेल के हर विभाग बल्लेबाजी, गेंदबाजी और कप्तानी पाकिस्तान को पछाड़ा। कोलंबो में मिली यह जीत न केवल अंकों के लिहाज से महत्वपूर्ण है, बल्कि इसने टीम के आत्मविश्वास को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।