• National
  • गौरव गोगोई ने एक बड़ी गलती कर दी, बीजेपी नेता ने किस तथ्य की तरफ ध्यान दिला उठाया सवाल

    नई दिल्लीः बीजेपी ने कांग्रेस की असम इकाई के अध्यक्ष गौरव गोगोई को घेरा है। बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला ने सोमवार को कहा कि आज की प्रेस कॉन्फ्रेंस में, गौरव गोगोई ने यह झूठ बोलने की कोशिश करके एक बड़ी गलती की कि वह तक्षशिला जाना चाहते थे, इसलिए उनका शुरुआती वीजा “बढ़ा दिया गया”


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 9, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्लीः बीजेपी ने कांग्रेस की असम इकाई के अध्यक्ष गौरव गोगोई को घेरा है। बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला ने सोमवार को कहा कि आज की प्रेस कॉन्फ्रेंस में, गौरव गोगोई ने यह झूठ बोलने की कोशिश करके एक बड़ी गलती की कि वह तक्षशिला जाना चाहते थे, इसलिए उनका शुरुआती वीजा “बढ़ा दिया गया” और उसमें “इस्लामाबाद और कराची” शामिल कर दिया गया। तक्षशिला इस्लामाबाद में नहीं, बल्कि पंजाब के रावलपिंडी जिले में है।

    एक अकेला तथ्य एक गंभीर और जरूरी सवाल

    शहजाद पूनावाल ने कहा कि यह एक अकेला तथ्य एक गंभीर और जरूरी सवाल खड़ा करता है। अगर उनके पाकिस्तान वीजा में साफ तौर पर सिर्फ लाहौर, कराची और इस्लामाबाद जाने की इजाज़त थी, तो वह तक्षशिला कैसे गए, जो इस्लामाबाद राजधानी क्षेत्र के बाहर और सीधे रावलपिंडी जिले में है?

    किसने तक्षशिला जाने में मदद की?

    बीजेपी नेता ने कहा कि पाकिस्तान के इमिग्रेशन नियमों के तहत, वीजा में तय शहरों से बाहर यात्रा करने की इजाजत खास अनुमति के बिना नहीं है। तो सवाल सीधा, तथ्यात्मक और जायज है: रावलपिंडी जिले के लिए वीजा क्लीयरेंस न होने के बावजूद, किसने उन्हें तक्षशिला जाने में मदद की?

    शहजाद पूनावाल ने कहा कि यह सवाल और भी महत्वपूर्ण हो जाता है क्योंकि पाकिस्तान सेना का जनरल हेडक्वार्टर (GHQ)—जो पाकिस्तानी सेना का मुख्य केंद्र है—वह भी रावलपिंडी में ही स्थित है। यह बहुत बड़ी बात है।

    प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस नेता गोगोई का दावा

    बता दें कि आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस नेता गोगोई ने दावा किया कि उनकी पत्नी 2013 में कामकाज के सिलसिले में पाकिस्तान गई थीं और उस साल दिसंबर में वह उनके साथ 10 दिन की यात्रा पर पड़ोसी देश गए थे। गोगोई ने कहा, “एसआईटी (विशेष जांच दल) ने मुझसे 2013 में पाकिस्तान की 10 दिन की यात्रा को लेकर कभी कोई सवाल नहीं किया। असम के मुख्यमंत्री ने एसआईटी रिपोर्ट को छह महीने तक दबाकर रखा, क्योंकि उसमें मेरे पाकिस्तान से संबंध होने के उनके आरोपों को साबित करने के लिए कुछ भी नहीं है।”

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।