• International
  • ग्रीस, इजरायल संग मिलकर भारत बनाएगा ‘मेडिटेरेनियन क्वाड’? तुर्की-पाकिस्तान के खिलाफ बनेगा दीवार

    तेल अवीव: ग्रीस, साइप्रस और इजरायल ने हाल ही में त्रिपक्षीय सैन्य सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इस गुट में भारत के भी शामिल होने की चर्चा चल रही है। इजरायल, ग्रीस और साइप्रस ने बाकायदा ‘3+1’ मंच में शामिल होने के लिए भारत को आमंत्रित किया है। भारत के इन तीनों देशों से


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 27, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    तेल अवीव: ग्रीस, साइप्रस और इजरायल ने हाल ही में त्रिपक्षीय सैन्य सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इस गुट में भारत के भी शामिल होने की चर्चा चल रही है। इजरायल, ग्रीस और साइप्रस ने बाकायदा ‘3+1’ मंच में शामिल होने के लिए भारत को आमंत्रित किया है। भारत के इन तीनों देशों से अच्छे संबंध हैं। दूसरी ओर तुर्की और पाकिस्तान के गठजोड़ का मुकाबला करने के लिए भी भारत को यह गुट अच्छा विकल्प दे सकता है। ऐसे में भारत के इसमें आने की संभावना को ताकत मिल रही है। भारत अगर इसमें आता है तो ‘भूमध्यसागरीय क्वाड’ (MedQUAD) का रास्ता खुल जाएगा

    ग्रीक सिटी टाइम्स के मुताबिक, रिटायर्ड इंडियन एयर मार्शल अनिल चोपड़ा के मौजूदा ग्रीस-साइप्रस-इजरयल त्रिपक्षीय फ्रेमवर्क में भारत को शामिल करके मेडिटेरेनियन क्वाड में बदलने के प्रस्ताव ने भूराजनीतिक हलकों में बहस छेड़ दी है। चोपड़ा का सुझाव है कि इसमें ना सिर्फ भारत बल्कि संयुक्त अरब अमीरात (UAE) को भी शामिल किया जा सकता है। हालांकि भारत ने आधिकारिक तौर पर ऐसा कोई संकेत अभी नहीं दिया है।

    इस्लामिक नाटो का करेगा मुकाबला

    पाकिस्तान ने बीते साल सऊदी अरब के साथ रक्षा समझौता किया है। इसमें तुर्की के भी आने की संभावना है। सऊदी अरब और पाकिस्तान इसके लिए तुर्की से बात कर रहे हैं। यह नाटो स्टाइल का समझौता है, जिसमें एक देश पर हमले को गुट के दूसरे सदस्यों पर भी हमला मान जाएगा। ऐसे में इसे इस्लामिक नाटो कहा जा रहा है। पाकिस्तान से तनावपूर्ण रिश्ते के बीच इस्लामिक नाटो की यह कोशिश भारत की चिंता बढ़ा रही है।

    सऊदी अरब, तुर्की और पाकिस्तान साथ होने पर मिलकर एक बड़ी सैन्य और आर्थिक ताकत बन जाते हैं। ऐसे में इसके जवाब के तौर पर भारत के ऐसे गुट में शामिल होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है, जिसमें इजरायल जैसी मजबूत सैन्य ताकत हो। वहीं यूएई के भारत और इजरयल के साथ आने की चर्चा इसलिए जोर पकड़ रही है क्योंकि उसके सऊदी अरब से रिश्ते फिलहाल निचले स्तर पर हैं।

    कैसे बदल रहे हैं समीकरण

    सऊदी-पाकिस्तान-तुर्की का गठबंधन भारत के लिए गंभीर रणनीतिक चिंताएं पैदा करता है। वहीं सऊदी की ताकत यूएई के लिए चिंता का सबब है। भारत के इजरायल, ग्रीस, साइप्रस से अच्छे संबंध हैं। यूएई के इजरायल और भारत से अच्छे संबंध हैं। ये समीकरण ऐसे हैं कि यूएई और भारत इस गुट में आ सकते हैं। ऐसे में संभव है कि भविष्य में यूएई, भारत, इजरायल, ग्रीस और साइप्रस एक साथ मेडिटेरेनियन क्वाड के तौर पर दिखें।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।