• Entertainment
  • ‘चरक: फेयर ऑफ फेथ’ का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास, बच्चों की बलि और तांत्रिक अनुष्ठान की खौफनाक कहानी

    ‘द केरल स्टोरी’ के डायरेक्टर सुदीप्तो सेन नई फिल्म लेकर आ रहे हैं, जिसका नाम है ‘चरक: फेयर ऑफ फेथ’, और इसका ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। यह फिल्म लोककथा-आधारित थ्रिलर है, जिसने अंधविश्वास और तांत्रिक गतिविधियों से जुड़े भयावह सच को लेकर उत्सुकता और बढ़ा दी है। ‘चरक: फेयर ऑफ फेथ’ के ट्रेलर


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 26, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    ‘द केरल स्टोरी’ के डायरेक्टर सुदीप्तो सेन नई फिल्म लेकर आ रहे हैं, जिसका नाम है ‘चरक: फेयर ऑफ फेथ’, और इसका ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। यह फिल्म लोककथा-आधारित थ्रिलर है, जिसने अंधविश्वास और तांत्रिक गतिविधियों से जुड़े भयावह सच को लेकर उत्सुकता और बढ़ा दी है। ‘चरक: फेयर ऑफ फेथ’ के ट्रेलर को काफी पसंद किया जा रहा है और फैंस को इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार है।

    ‘चरक…’ की कहानी क्या है?

    शीलादित्य मौलिक द्वारा निर्देशित ‘चरक: फेयर ऑफ फेथ’ भारत के ग्रामीण अंचलों में प्रचलित अंधविश्वास और कठोर अनुष्ठानों की सच्चाई को गहराई से उजागर करती है। ट्रेलर ‘चरक मेला’ की पृष्ठभूमि में रचा गया है, जो एक पारंपरिक उत्सव है और गहन आस्था और खतरनाक रस्मों के लिए जाना जाता है। जैसे-जैसे सीन्स आगे बढ़ते हैं, पूरा समुदाय इस पवित्र मेले की तैयारी करता दिखाई देता है, मानो यह उनकी वर्षों पुरानी मनोकामनाओं को पूरा करने की अंतिम उम्मीद हो। लेकिन जैसे ही अनुष्ठान उग्र और भयावह होते जाते हैं, कहानी आस्था और कट्टरता, भक्ति और विनाश के बीच की महीन रेखा पर सवाल खड़े करती है।

    ‘चरक: फेयर ऑफ फेथ’ में क्या है?

    ‘चरक: फेयर ऑफ फेथ’ के ट्रेलर की शुरुआत एक रोते हुए पिता से होती है, जो बताता है कि उसका बेटा और उसका दोस्त लापता हैं। फिर बलि वाला सीन दिखाया जाता है और कुछ तांत्रिक दिखाए जाते हैं, जो ‘जय श्री महाकाल’ का जयकारा करते नजर आते हैं। फिर दिखाया जाता है चरक महोत्सव और उसकी परंपराएं, तो खौफनाक हैं। ट्रेलर में एक छोटे से गांव में तांत्रिक गतिविधियों, अंधविश्वास और बलि को दिखाया गया है। हर सीन रोंगटे खड़े कर देने वाला है।’

    प्रोड्यूसर सुदीप्तो सेन यह बोले

    ‘चरक: फेयर ऑफ फेथ’ के प्रोड्यूसर सुदीप्तो सेन ने कहा, ”चरक…’ की स्क्रीनिंग के बाद CBFC समिति को फिल्म के विषय को लेकर कुछ आपत्तियां थीं, जिसके कारण इसे हाई रिव्यू पैनल के पास भेजा गया। आरसी स्क्रीनिंग के बाद पैनल ने कुछ सुझाए गए बदलावों के साथ फिल्म को मंजूरी दे दी। मैं सेंसर बोर्ड और सम्मानित सदस्यों का आभारी हूं कि उन्होंने हमारे नजरिए को समझा और सौहार्दपूर्ण निर्णय लिया। मैं बेहद उत्साहित हूं कि ‘चरक’ जैसी कहानी, जो हमारे देश की मिट्टी और संवेदनाओं से जुड़ी है, उसे भारत और दुनियाभर के दर्शकों तक पहुंचा सकूं। यह फिल्म हमारे दिल की विचारधारा और दर्शन को दर्शाती है और एक ऐसा सिनेमाई अनुभव देने का प्रयास करती है जो मानवता को प्रेरित करे और आत्मा को छू ले।’

    यहां देखिए ‘चरक: फेयर ऑफ फेथ’ का ट्रेलर:

    ‘चरक: फेयर ऑफ फेथ’ की रिलीज डेट और कास्ट

    ‘चरक: फेयर ऑफ फेथ’ को जयंतीलाल गडा का पेन स्टूडियोज प्रेजेंट कर रहा है। उन्होंने कहा, ‘आज के समय में कंटेंट ही असली राजा है। इसी सोच के साथ हमने ‘चरक’ जैसा विषय चुना। लोककथा-आधारित थ्रिलर का यह जॉनर नया है, और इसमें पौराणिक तत्वों के साथ रोमांच का ऐसा कॉम्बिनेशन है, जो दर्शकों का मनोरंजन करने के साथ-साथ उन्हें गहरी सोच में भी डाल देता है।’ ‘चरक: फेयर ऑफ फेथ’ थिएटर्स में 6 मार्च को रिलीज होगी। फिल्म में अंजलि पाटिल, साहिदुर रहमान, सुभ्रत दत्ता, शशि भूषण, नलनीश नील, शंखदीप और शौनक श्यामल जैसे कलाकार नजर आएंगे।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।