• Technology
  • चीन की ‘चीते जैसी रफ्तार’ क्या पीछे छूट जाएगा अमेरिका? 6G टेक्नोलॉजी में हासिल की बड़ी उपलब्‍ध‍ि

    जल्द ही चीन में 6G नेटवर्क रोल आउट किया जा सकता है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि चीन ने 6G के टेक्नोलॉजी ट्रायल का पहला चरण पूरा कर लिया है। इसमें 300 से ज्यादा जरूरी टेक्नोलॉजी को रिजर्व किया गया है। चीन के उद्योग और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने यह जानकारी दी। पहले


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 22, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    जल्द ही चीन में 6G नेटवर्क रोल आउट किया जा सकता है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि चीन ने 6G के टेक्नोलॉजी ट्रायल का पहला चरण पूरा कर लिया है। इसमें 300 से ज्यादा जरूरी टेक्नोलॉजी को रिजर्व किया गया है। चीन के उद्योग और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने यह जानकारी दी। पहले चरण के ट्रायल के बाद दूसरा चरण भी शुरू हो गया है। इससे पता चलता है कि सरकार देश की सूचना और संचार टेक्नोलॉजी को बेहतर बनाने के लिए लगातार कोशिश कर रही है और देश में 6G नेटवर्क लाने के लिए तेजी से काम कर रही है।

    शुरू हो गया दूसरा चरण

    पहला चरण पूरा होने के बाद 6G टेक्निकल ट्रायल का दूसरा फेज भी शुरू कर दिया गया है। बता दें बुधवार को स्टेट काउंसिल इन्फॉर्मेशन ऑफिस द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई थी। इसमें चीन के इंडस्ट्री और इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी मंत्रालय के एक अधिकारी ने 2025 में इंडस्ट्रियल और इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट में हासिल की गईं उपलब्धियों के बारे में बात की। साथ ही, 6G टेक्निकल ट्रायल की जानकारी भी दी।

    1.2 अरब से ज्यादा है 5G यूजर्स की संख्या

    मंत्रालय के सूचना और संचार विकास विभाग के प्रमुख, Xie Cun ने बीजिंग में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 6G टेक्नोलॉजी ट्रायल का दूसरा चरण हाल ही में शुरू हुआ है। उन्होंने कहा, “चीन ने 4.838 मिलियन 5G बेस स्टेशन लगाए हैं। 5G यूजर्स की संख्या 1.2 अरब से ज्यादा हो गई है। 5G से जुड़े ग्लोबल स्टैंडर्ड एसेंशियल पेटेंट के 42% दावे चीन की ओर से किए गए हैं।” कुन ने यह भी बताया कि चीन ने दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे एडवांस इंफॉर्मेशन इंफ्रास्ट्रक्चर बनाया है।

    आगे आने वाले समय में मंत्रालय 6G पर रिसर्च और डेवलपमेंट को और तेज कर देगा। साथ ही, भविष्य की प्लानिंग को बेहतर किया जाएगा। मंत्रालय 6G के लिए एक ऐसी इंडस्ट्री इकोसिस्टम बनाने पर भी ध्यान देगा, जो एप्लीकेशन पर आधारित हो।

    इसको देखकर लग रहा है कि चीन, अमेरिका और भारत जैसे देशों को पीछे छोड़कर सबसे पहले 6G नेटवर्क रोल आउट करने वाला देश बन सकता है। हालांकि, भारत और अमेरिका में भी 6G नेटवर्क के लिए तेजी से काम चल रहा है। फिलहाल, इसके रोल आउट की कोई जानकारी नहीं है। रिपोर्ट्स की मानें तो 2030 तक यूजर्स 6G नेटवर्क का इस्तेमाल कर पाएंगे।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।