• National
  • चुनाव आते ही सक्रिय हो जाती हैं बांटने-काटने वाली ताकतें, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने क्यों कही ये बात

    नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पार्टी कार्यकर्ताओं से 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों से पहले बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने का आह्वान करते हुए रविवार को कहा कि चुनाव आते ही ‘‘बांटने नवीन काटने वाली ताकतें’’ सक्रिय हो जाती हैं और उनसे राजनीतिक रूप से


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 25, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पार्टी कार्यकर्ताओं से 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों से पहले बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने का आह्वान करते हुए रविवार को कहा कि चुनाव आते ही ‘‘बांटने नवीन काटने वाली ताकतें’’ सक्रिय हो जाती हैं और उनसे राजनीतिक रूप से लड़ने के लिए तैयार रहना चाहिए।

    चुनाव आते ही सक्रिय हो जाती हैं ऐसी ताकतें

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुनने के बाद एक सभा को संबोधित करते हुए बीजेपी अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को सतर्क करते हुए कहा कि देश में ऐसी ताकतें काम कर रही हैं जो बांटने और काटने में विश्वास रखती हैं, संविधान का अपमान करती हैं। ऐसी ताकतें चुनाव आते ही सक्रिय हो जाती हैं और संविधान की दुहाई देने लगती हैं। हमें उनसे राजनीतिक रूप से लड़ने के लिए तैयार रहना चाहिए।

    संविधान की रक्षा करने का दिखावा कर रहे ये दल

    उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सनातन परंपराओं के संरक्षण और संवर्धन के लिए किए गए प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि सनातन धर्म के प्रत्येक अनुयायी को इस बात पर गर्व है कि ऐसी सरकार बनी है। किसी दल का नाम लिए बिना नवीन ने कहा कि जिन लोगों ने अतीत में ‘‘संविधान को फाड़ा’’ था, वे आज उसकी रक्षा करने का दिखावा कर रहे हैं।

    जनता के वोटों के बल पर चल रही सरकार

    उन्होंने यह भी कहा कि कुछ लोग विकास के बजाय अराजक तत्वों को बढ़ावा देने वालों का साथ निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक समय उत्तर प्रदेश में शासन ‘‘बंदूक की नोक पर’’ चलता था, लेकिन आज राज्य में सरकार जनता के वोटों के बल पर चल रही है। कार्यकर्ताओं से प्रयास और तेज करने का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि राजनीति को केवल ‘‘टाइम पास’’ मानने वाले कुछ लोग उत्तर प्रदेश में तेजी से हो रहे विकास को लोग पसंद नहीं कर रहे हैं।

    हर बूथ पर आयोजित होगा ‘मन की बात’ कार्यक्रम

    बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि इसलिए मैं सभी कार्यकर्ताओं से 2027 के चुनावों को ध्यान में रखते हुए अपने-अपने बूथ मजबूत करने की अपील करता हूं। उन्होंने आगे कहा कि आने वाले महीनों में हर बूथ पर ‘मन की बात’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य में उल्लेखनीय परिवर्तन आया है और उत्तर प्रदेश अब देश के विकास पथ का नेतृत्व कर रहा है।

    उत्तर प्रदेश और बिहार को कहा जाता है ‘बीमारू’ राज्य

    अतीत का उल्लेख करते हुए नबीन ने कहा कि कभी उत्तर प्रदेश और बिहार को ‘बीमारू’ राज्य कहा जाता था, लेकिन आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश का हर राज्य विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है, जिसमें उत्तर प्रदेश अग्रणी भूमिका निभा रहा है। बीजेपी अध्यक्ष ने पार्टी की चुनावी सफलताओं का श्रेय कार्यकर्ताओं को देते हुए कहा कि उनके वर्षों के संघर्ष के फलस्वरूप केंद्र में कई बार भाजपा की सरकार बनी है।

    सनातन धर्म का प्रत्येक अनुयायी करता है गर्व

    उन्होंने अयोध्या, वाराणसी और मथुरा जैसे शहरों में सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के साथ-साथ विकास परियोजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए राज्य सरकार की सराहना भी की।
    नवीन ने कहा कि निस्संदेह, सनातन धर्म का प्रत्येक अनुयायी इस बात पर गर्व करता है कि हमने ऐसी सरकार बनाई है जो सनातन परंपराओं को संरक्षित करते हुए उन्हें आगे बढ़ा रही है।’’

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।