• International
  • चुनाव नतीजों से पहले अचानक बांग्लादेशी सेना की मुरीद क्यों हुई जमात? शफीकुर रहमान ने जमकर की तारीफ

    ढाका: बांग्लादेश में चुनाव के लिए वोटिंग खत्म होते ही बांग्लादेश जमात-ए-इस्लामी का सेना को प्रति प्रेम जाग उठा है। जमात के अमीर डॉ शफीकुर रहमान ने चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बांग्लादेशी सेना की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि सेना ने चुनाव के दौरान शांति बनाए रखने में बड़ी


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 12, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    ढाका: बांग्लादेश में चुनाव के लिए वोटिंग खत्म होते ही बांग्लादेश जमात-ए-इस्लामी का सेना को प्रति प्रेम जाग उठा है। जमात के अमीर डॉ शफीकुर रहमान ने चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बांग्लादेशी सेना की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि सेना ने चुनाव के दौरान शांति बनाए रखने में बड़ी भूमिका निभाई है। शफीकुर रहमान को बांग्लादेश में प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार माना जा रहा है। जमात-ए-इस्लामी का मुख्य मुकाबला बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के साथ है।

    शफीकुर रहमान ने सेना को लेकर क्या कहा

    ढाका में पार्टी के सेंट्रल इलेक्शन ऑफिस में एक ब्रिफिंग में बोलते हुए शफीकुर रहमान ने आरोप लगाया कि बीएनपी के समर्थकों ने अलग-अलग इलाकों में पोलिंग सेंटरों पर कब्जा कर लिया था, लेकिन सेना ने तुरंत दखल दिया। उन्होंने कहा, “कई जगहों पर बीएनपी समर्थकों ने सेंटर पर कब्जा करने की कोशिश की। हालांकि, आर्मी ने कुछ ही समय में उन सेंटर्स को आजाद करा लिया। पूरे देश में आर्मी का रोल तारीफ के काबिल है।”

    बांग्लादेश में भरोसेमंद सरकार की उम्मीद जताई

    उन्होंने आगे कहा कि अगर आर्मी इसी तरह अपनी जिम्मेदारियां निभाती रही, तो देश में भरोसेमंद चुनाव होंगे। वोटरों में भरोसा जगाते हुए, डॉ शफीकुर रहमान ने कहा: “हमें लोगों पर भरोसा करना चाहिए। वे निश्चित रूप से अपनी पसंद को प्राथमिकता देंगे।” उन्होंने वोटर टर्नआउट को ठीक-ठाक बताया और उम्मीद जताई कि जैसे-जैसे दिन चढ़ेगा, वोटिंग और बढ़ेगी। उन्होंने कहा, “अभी तक चुनाव सही दिशा में आगे बढ़ रहा है।”

    बांग्लादेश में वोटिंग के बाद मतगणना शुरू

    बांग्लादेश में चुनाव के दौरान पूरे देश में मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। ग्रामीण क्षेत्रों में सबसे अच्छी वोटिंग हुई है। लोग सुबह से ही पोलिंग स्टेशनों के बाहर खड़े हो गए थे। पुलिस और सेना ने हर पोलिंग स्टेशन के बाहर सुरक्षा के भारी बंदोबस्त किए हुए थे। कुछ जगहों से हिंसा की खबरें भी आईं, लेकिन कुल मिला जुलाकर मतदान शांतिपूर्ण खत्म हो गया है। इसके तुरंत बाद वोटों की गिनती भी शुरू हो गई है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।