एकता कपूर ने दिखाया जितेंद्र का ‘इच्छाधारी नाग’ बनते हुए वीडियो
एकता कपूर ने एक फिल्म का वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। यह वीडियो फिल्म ‘नागिन’ का एक सीन है, जिसमें जितेंद्र को इच्छाधारी नाग बनते हुए दिखाया गया है। साथ में सुनील दत्त और रीना रॉय भी हैं। यह फिल्म साल 1976 में आई थी। एकता ने वीडियो शेयर कर लिखा है, ‘मेरे डैड ओरिजिनल इच्छाधारी नाग थे, तो क्या मैं भी एक नागिन हूं?’
एकता कपूर के पोस्ट पर यूजर बोला- आप नागमाता रहोगी
एकता कपूर के इस पोस्ट पर फैंस के साथ-साथ सेलेब्स के भी रिएक्शन आ रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा ने भी इस पोस्ट को लाइक किया है। एक फैन ने एकता कपूर को ‘नागमाता’ बताया है और कहा है कि वह हमेशा नागमाता रहेंगी। वहीं, एक यूजर ने लिखा, ‘हां, तुम नागिन हो।
‘नागिन’ में इच्छाधारी नाग बने थे जितेंद्र, ब्लॉकबस्टर रही थी फिल्म
अब बात उस फिल्म की, जिसका यह सीन है, जिसमें जितेंद्र नाग बने थे। जितेंद्र पहली बार फिल्मी पर्दे पर साल 1976 में आई फिल्म ‘नागिन’ में इच्छाधारी नाग बने थे। इसके बाद उन्होंने साल 1990 में आई फिल्म ‘शेषनाग’ में इच्छाधारी नाग का किरदार निभाया था। एकता ने जो क्लिप शेयर की है, यह ‘नागिन’ की है, जिसमें रीना रॉय भी इच्छाधारी नागिन बनी थीं।
‘नागिन’ ने साल 1976 में बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे:
- ‘नागिन’ साल 1976 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म रही थी।
- ‘नागिन’ सिर्फ डेढ़ करोड़ रुपये में बनी थी, पर 7.5 करोड़ रुपये कमाए थे।
- ‘नागिन’ साल 1976 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी
रीना रॉय को रातोंरात बड़ी स्टार बना दिया
‘नागिन’ ने रीना रॉय को रातोंरात रीना रॉय बड़ी स्टार बना दिया था, जबकि फिल्म में उनके और जितेंद्र के अलावा सुनील दत्त, संजय खान, फिरोज खान, रेखा, विनोद मेहरा, मुमताज, योगिता बाली और कबीर बेदी जैसे कई स्टार्स थे।












