• Sports
  • जब पाकिस्तानी प्रधानमंत्री का चेक ही हो गया बाउंस, टीम के ही खिलाड़ी ने खोली सबसे बड़ी पोल

    लाहौर: भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट के मैदान पर भी इस वक्त जमकर बवाल मचा हुआ है। दिग्गज क्रिकेटर्स के बीच कहासुनी चलती रहती है, वहीं खिलाड़ी मैदान पर भी एक दूसरे से आजकल भिड़ जाते हैं। हालांकि पाकिस्तानी खिलाड़ी अक्सर भारत से अपनी तुलना करने के चलते जमकर ट्रोल होते हैं। ऐसा ही


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 22, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    लाहौर: भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट के मैदान पर भी इस वक्त जमकर बवाल मचा हुआ है। दिग्गज क्रिकेटर्स के बीच कहासुनी चलती रहती है, वहीं खिलाड़ी मैदान पर भी एक दूसरे से आजकल भिड़ जाते हैं। हालांकि पाकिस्तानी खिलाड़ी अक्सर भारत से अपनी तुलना करने के चलते जमकर ट्रोल होते हैं। ऐसा ही एक वाकया कुछ साल पहले हुआ था जब पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर सईद अजमल ने अपने ही देश के प्रधानमंत्री की पोल खोल दी थी।

    सईद अजमल ने उड़ाया अपने ही प्रधानमंत्री का मजाक

    पाकिस्तान क्रिकेट के इतिहास में साल 2009 को बेहद खास माना जाता है, लेकिन इसके पीछे का एक कड़वा सच अब सामने आया है। पूर्व स्पिनर सईद अजमल ने दावा किया है कि वर्ल्ड कप जीतने के बाद जब खिलाड़ियों को तत्कालीन प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी ने सम्मानित किया था तो उन्हें दिए गए इनाम के चेक बैंक में जाकर बाउंस हो गए थे।

    सईद अजमल ने किया था खुलासा

    एक यूट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान अजमल ने उस घटना को याद करते हुए कहा था, ‘जब हम 2009 में टी20 वर्ल्ड कप जीतकर लौटे, तो तत्कालीन प्रधानमंत्री ने हमें आमंत्रित किया और प्रत्येक खिलाड़ी को 25 लाख रुपये का चेक दिया। हम बहुत खुश थे क्योंकि उस समय यह बहुत बड़ी रकम थी। हालांकि, जब हम इसे भुनाने गए तो वह चेक बाउंस हो गया।’

    सरकार का चेक हो गया बाउंस

    अजमल ने आगे बताया था कि उन्हें इस बात पर यकीन नहीं हुआ कि सरकार की ओर से दिया गया चेक भी बाउंस हो सकता है। उन्होंने कहा, ‘मैं हैरान था कि सरकार का चेक भी बाउंस हो सकता है। हमें बताया गया कि पीसीबी प्रमुख इसे संभालेंगे लेकिन उन्होंने यह कहकर मना कर दिया कि यह सरकार का वादा था। अंत में, हमें केवल वही पैसा मिला जो आईसीसी की ओर से दिया गया था।’

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।