जया बच्चन ने ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ को दिए इंटरव्यू में बढ़ती उम्र के बारे में बात की थी। उन्होंने कहा था, ‘मुझे अपनी हर झुर्री और सफेद बाल पर गर्व है।’ वो बोटॉक्स को लेकर बोली थीं, ‘मैंने अपने चेहरे पर कभी भी कोई आर्टिफिशियल चीज का इस्तेमाल नहीं किया और ना ही कभी करूंगी।’
पपाराजी को लेकर चर्चा में थीं जया
जया बीते दिनों पपाराजी पर बयान देने के कारण सुर्खियों में थीं। उन्होंने कहा था कि वो गंदी पैंट पहनते हैं। उनका एजुकेशन क्या है, बैकग्राउंड क्या है, कहां से आते हैं! इस बयान के बाद कई सेलेब्स ने पपाराजी का सपोर्ट किया था।
जया की पिछली फिल्म
जया बच्चन को पिछली बार साल 2023 में ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ फिल्म में धनलक्ष्मी रंधावा के रोल में देखा गया था। इसमें आलिया भट्ट और रणवीर सिंह लीड रोल में थे। सपोर्टिंग रोल में धर्मेंद्र और शबाना आजमी भी नजर आए थे। करण जौहर की इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला था।













