• Entertainment
  • जावेद अख्तर ने Border 2 के गाने लिखने से किया इनकार, मेकर्स को लताड़ा- वो पुराने गीतों के भरोसे

    फिल्म ‘बॉर्डर 2’ के जितने भी गाने आए हैं, उसको सुनने के बाद लोग दो हिस्सों में बंट गए हैं। कुछ को वो पसंद आए और कुछ ने उनकी तुलना पहली फिल्म के गानों से करनी शुरू कर दी। फैंस को इस बार के सॉन्ग्स में वो बात नहीं महसूस हुई, जो पहले हुई थी।


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 20, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    फिल्म ‘बॉर्डर 2’ के जितने भी गाने आए हैं, उसको सुनने के बाद लोग दो हिस्सों में बंट गए हैं। कुछ को वो पसंद आए और कुछ ने उनकी तुलना पहली फिल्म के गानों से करनी शुरू कर दी। फैंस को इस बार के सॉन्ग्स में वो बात नहीं महसूस हुई, जो पहले हुई थी। जिस कारण लोगों ने सोशल मीडिया पर अनु मलिक और जावेद अख्तर की डिमांड की थी कि मेकर्स उनसे गाना लिखवाएं। अब गीतकार ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने फिल्म के लिए गाना लिखने से खुद ही मना कर दिया था।

    जावेद अख्तर ने ‘इंडिया टुडे’ से बातचीत में खुलासा किया कि ‘बॉर्डर 2’ के मेकर्स ने उन्हें गाना लिखने के लिए अप्रोच किया था लेकिन उन्होंने ऐसा करने से मना कर दिया था और इसे इंटेलेक्चुअल और क्रिएटिव बैंकरप्सी बताया था।

    ‘बॉर्डर 2’ के गाने लिखने से जावेद अख्तर ने मना किया

    गीतकार ने इंटरव्यू में बताया, ‘उन्होने मुझसे फिल्म के लिए लिखने के लिए कहा लेकिन मैंने मना कर दिया। मुझे वाकई ऐसा लगा कि ये बौद्धिक और क्रिएटिविटी के मामले में दिवालियापन है। आपके पास एक पुराना गाना है, जिसने अच्छा परफॉर्म किया था और आप उसमें कुछ नया जोड़कर फिर से रिलीज करना चाहते हैं। नया गाना बनाइए या फिर ये बात स्वीकार करिए कि आप उस स्तर का काम नहीं कर सकते हैं।’

    जावेद अख्तर ने ‘बॉर्डर 2’ के गाने पर मेकर्स से कहा

    उन्होंने आगे रहा, ‘जो बीत गया सो बीत गया। उसे रीक्रिएट करने की जरूरत क्या है? हमारे पास 1964 मे आई फिल्म ‘हकीकत’ था। और उसके भी गाने मामूली नहीं थे। चाहे वो कर चले हम फिदा या फिर मैं ये सोचकर उसके दर से उठा था हो। वो कमाल के गाने थे लेकिन हमने उनका इस्तेमाल नहीं किया। हमने नया लिखा। हमने एकदम अलग गाने बनाए। और लोगों ने उनको पसंद किया। आप फिर से फिल्म बना रहे हैं। तो नया गाना बनाइए। क्यों आप अतीत पर निर्भर हैं? आपको ये मानना होगा कि आप ये नहीं कर सकते।’

    ‘बॉर्डर 2’ की एडवांस बुकिंग डे 1

    बता दें कि फिल्म ने 24 घंटे में एडवांस बुकिंग के जरिए 1.69 करोड़ रुपये कमाए हैं। इस मूवी को 23 जनवरी को रिलीज होना है और इसके इस आंकड़े में और इजाफा देखने को मिलेगा। गणतंत्र दिवस के मौके पर आ रही इस मूवी को लेकर जनता उत्साहित है। अब देखना होगा कि ये कितना कमाल करती है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।