• Entertainment
  • जॉन अब्राहम की लेटेस्ट तस्वीर ने किया सबको शॉक, लोग पूछ रहे- हुआ क्या इन्हें, बीमार तो नहीं?

    बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम इन दिनों अपने बदले हुए लुक को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में सामने आई उनकी क्लीन-शेव तस्वीरों ने फैंस को हैरानी में डाल दिया है। दाढ़ी हटाते ही जॉन का अंदाज़ इतना बदल गया कि सोशल मीडिया पर लोग उन्हें पहचानने में भी कन्फ्यूज हो गए। इसी वजह से


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 29, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम इन दिनों अपने बदले हुए लुक को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में सामने आई उनकी क्लीन-शेव तस्वीरों ने फैंस को हैरानी में डाल दिया है। दाढ़ी हटाते ही जॉन का अंदाज़ इतना बदल गया कि सोशल मीडिया पर लोग उन्हें पहचानने में भी कन्फ्यूज हो गए। इसी वजह से कुछ यूजर्स ने उनके स्वास्थ्य को लेकर सवाल उठाने शुरू कर दिए, जबकि कई फैन्स उनके सपोर्ट में भी सामने आए।

    सोशल मीडिया पर जॉन की अपनी टीम के साथ ली गई कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में उनका नया लुक तुरंत लोगों का ध्यान खींच रहा है और इसी को लेकर चर्चा तेज हो गई है। लोग सोशल मीडिया पर तरह-तरह के सवाल पूछ रहे हैं।

    जॉन का पूरी तरह शेव किया हुआ चेहरा

    तस्वीरों में जॉन ब्लैक कैजुअल टी-शर्ट पहने नजर आ रहे हैं और अपनी टीम के साथ मुस्कुराते हुए पोज दे रहे हैं। उनका पूरी तरह शेव किया हुआ चेहरा, सफेद-काले बालों के साथ अलग ही लुक दे रहा है। कुछ तस्वीरों में वह टीम के सदस्यों से हाथ मिलाते भी दिखाई दे रहे हैं।

    यूजर ने लिखा, ‘जॉन को क्या हो गया है?

    जॉन के इस नए अवतार पर सोशल मीडिया यूजर्स के मिले-जुले रिएक्शन सामने आ रहे हैं। किसी ने इसे उनका ‘पूरा ट्रांसफॉर्मेशन’ बताया तो कोई यह समझने की कोशिश करता नजर आया कि आखिर जॉन को हुआ क्या है। एक यूजर ने लिखा, ‘जॉन को क्या हो गया है? तो दूसरे ने मजाकिया अंदाज़ में कहा, ‘दाढ़ी वापस ले आओ।’ किसी ने उन्हें बीमार बताया तो किसी ने सवाल किया कि क्या ये तस्वीरें असली हैं?

    उनका चेहरा ज्यादा दुबला दिखाई दे रहा

    एक कॉमेंट में यह भी लिखा गया कि जॉन का वजन पहले से कम लग रहा है, जिसकी वजह से उनका चेहरा ज्यादा दुबला दिखाई दे रहा है और झुर्रियां भी साफ नजर आ रही हैं। हालांकि, जॉन के कई फैंस उनके बचाव में भी उतरे। एक फैन ने लिखा कि वह अपनी उम्र के हिसाब से बिल्कुल सामान्य और फिट दिख रहे हैं। वहीं, दूसरे ने कहा, ‘उन्हें छोड़ दीजिए। वह 54 साल के हैं और इस उम्र में बदलाव आना स्वाभाविक है। बेवजह आलोचना मत कीजिए। जॉन अब्राहम, आपको ढेर सारा प्यार।’

    जॉन को आखिरी बार फिल्म ‘तेहरान’ में देखा गया

    वर्कफ्रंट की बात करें तो जॉन को आखिरी बार फिल्म ‘तेहरान’ में देखा गया था, जिसमें उन्होंने स्पेशल ऑफिसर राजीव कुमार की भूमिका निभाई थी। यह फिल्म 2012 के दिल्ली बम धमाके की पृष्ठभूमि पर आधारित एक एक्शन थ्रिलर थी, जिसका निर्देशन अरुण गोपालन ने किया था। फिल्म में मानुषी छिल्लर भी अहम भूमिका में नजर आई थीं और यह पिछले साल रिलीज हुई थी।

    राकेश मारिया की बायोपिक और ‘फोर्स 3’ की थी चर्चा

    इसके अलावा, गोवा में आयोजित 56वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) में जॉन ने अपनी नई डॉक्यूमेंट्री ‘ओस्लो: ए टेल ऑफ प्रॉमिस’ का ऑफिशियल टीज़र भी लॉन्च किया था, जिसे वह सपोर्ट कर रहे हैं। वहीं, खबरें यह भी हैं कि वह राकेश मारिया की बायोपिक और ‘फोर्स 3’ जैसे प्रोजेक्ट्स पर काम कर सकते हैं, हालांकि इन पर अभी तक कोई कन्फर्मेंशन नहीं की गई है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।