• Technology
  • ‘जो भविष्य बता दे वही सबसे बुद्धिमान है’, ईरान हमले की सटीक भविष्यवाणी पर बोले एलन मस्क

    Grok AI Iran Attack Prediction: ‘जो भविष्य बता दे वहीं सबसे बुद्धिमान है’ ऐसा कहना है दुनिया के सबसे अमीर आदमी एलन मस्क का। दरअसल वो ये बात एक X यूजर के पोस्ट को रीपोस्ट करते हुए कह रहे थे। दरअसल X पर एक यूजर ने jpost की एक रिपोर्ट शेयर की थी, जिसमें बताया


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk मार्च 1, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    Grok AI Iran Attack Prediction: ‘जो भविष्य बता दे वहीं सबसे बुद्धिमान है’ ऐसा कहना है दुनिया के सबसे अमीर आदमी एलन मस्क का। दरअसल वो ये बात एक X यूजर के पोस्ट को रीपोस्ट करते हुए कह रहे थे। दरअसल X पर एक यूजर ने jpost की एक रिपोर्ट शेयर की थी, जिसमें बताया गया है कि एलन मस्क के AI चैटबॉट ने ईरान हमले की सटीक भविष्यवाणी कर दी थी। इस पर मस्क ने लिखा कि जो AI भविष्य की गणना कर सकता है, वही असल में बुद्धिमान है। ऐसे में टेक जगत में एक नई बहस शुरू हो गई है कि क्या वाकई में AI चैटबॉट्स भविष्यवाणी कर सकते हैं?

    कब की थी Grok ने भविष्यवाणी?

    दरअसल The Jerusalem Post (REF.) ने तमाम AI चैटबॉट्स के साथ एक प्रयोग किया था। इसमें चैटबॉट्स से अंदाजा लगाने के लिए कहा गया था कि जब अमेरिका ईरान पर हमला कर सकता है। इस प्रयोग का मकसद ये जानना था कि इस तरह के सवालों से बचने के लिए कंपनियों ने अपने लार्ज लैंगवेज मॉडल्स को किस तरह से तैयार किया है?

    इस प्रयोग में सभी AI चैटबॉट्स को एक सा ही प्रॉम्प्ट दिया गया था। इस सवाल के जवाब में Anthropic के Claude, Google के Gemini, xAI के Grok और OpenAI के ChatGPT ने अलग-अलग जवाब दिए थे।

    Grok ने दो बार बताया 28 फरवरी

    जब पहली बार ग्रोक से पूछा गया, तो उसने बिना किसी उलझन के शनिवार, 28 फरवरी की तारीख बताई। उसने इस तारीख को जिनेवा में होने वाली बातचीत के नतीजों से जोड़कर देखा था। जब Grok के साथ इसे दोबारा चेक किया गया, तो ग्रोक के अंदाज में थोड़ा बदलाव आया। उसने माना कि ऐसी चीजों में अनिश्चितता होती है, लेकिन इसके बावजूद उसने फिर से 28 फरवरी की ही तारीख दोहराई।

    Grok कैसे कर पाया भविष्यवाणी?

    Grok कैसे ये सटीक भविष्यवाणी कर पाया, इसे समझने के लिए गौर करना पड़ेगा कि Grok एलन मस्क की कंपनी xAI का प्रोडक्ट है और ये उनके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X से भी कनेक्टेड है। इसके चलते X की पहुंच ब्रेकिंग न्यूज और लोगों द्वारा शेयर होने वाले स्क्रीनशॉट्स तक है। रिपोर्ट के मुताबिक Grok ने सिर्फ एक तुक्का मारा था लेकिन एलन मस्क और X के नेटवर्क ने इसे एक बहुत बड़ी बात बना दिया।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।