• Sports
  • झूठ की भी हद होती है… मोहम्मद यूसुफ ने बांग्लादेश के बाहर होने पर किया गलत ट्वीट, सरेआम हुई बेइज्जती

    पाकिस्तान के पूर्व महान क्रिकेटर मोहम्मद यूसुफ ने बांग्लादेश के टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर होने पर एक बयान दिया, जिससे सोशल मीडिया पर ‘व्यूअरशिप लॉस’ यानी दर्शकों की संख्या में कमी की चर्चा शुरू हो गई। यूसुफ ने दावा किया कि बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को शामिल करने से ICC को भारी नुकसान


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 28, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    पाकिस्तान के पूर्व महान क्रिकेटर मोहम्मद यूसुफ ने बांग्लादेश के टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर होने पर एक बयान दिया, जिससे सोशल मीडिया पर ‘व्यूअरशिप लॉस’ यानी दर्शकों की संख्या में कमी की चर्चा शुरू हो गई। यूसुफ ने दावा किया कि बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को शामिल करने से ICC को भारी नुकसान होगा। लेकिन उनके इस दावे को सोशल मीडिया पर ही ‘फैक्ट चेक’ कर दिया गया।

    बांग्लादेश के बाहर होने पर बवाल

    यह पूरा मामला ICC के फैसले, बांग्लादेश की सुरक्षा चिंताओं और पाकिस्तान के संभावित रुख के इर्द-गिर्द घूम रहा है। मोहम्मद यूसुफ ने X पर एक पोस्ट में कहा कि न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, स्कॉटलैंड, नेपाल, नीदरलैंड, आयरलैंड, नामीबिया, जिम्बाब्वे, श्रीलंका और अफगानिस्तान जैसे 10 देशों की कुल क्रिकेट दर्शक संख्या, बांग्लादेश के अकेले के बराबर है। उन्होंने आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा, ’10 देशों को मिलाकर: 178 मिलियन, अकेले बांग्लादेश: 176 मिलियन।’ यूसुफ ने आगे कहा कि खेल दुनिया भर के दर्शकों पर चलता है, ऐसे में बांग्लादेश की सुरक्षा चिंताओं को नजरअंदाज करना ICC के फैसलों और शासन पर गंभीर सवाल खड़े करता है। उन्होंने यह भी कहा कि जब सुविधाएं चुनिंदा हो जाती हैं, तो निष्पक्षता खत्म हो जाती है। खेल का प्रशासन प्रभाव से नहीं, बल्कि सिद्धांतों से चलना चाहिए।

    यूसुफ के ट्वीट में गलती

    हालांकि, यूसुफ के इस दावे को एक ‘कम्युनिटी नोट’ के जरिए गलत साबित कर दिया गया। कम्युनिटी नोट में स्पष्ट किया गया कि यूसुफ द्वारा बताए गए आंकड़े (178 मिलियन और 176 मिलियन) उन देशों की जनसंख्या को दर्शाते हैं, न कि क्रिकेट दर्शकों की संख्या को। नोट में यह भी बताया गया कि वैश्विक दर्शक संख्या के हिसाब से बांग्लादेश की हिस्सेदारी 4-5% है, जबकि ऑस्ट्रेलिया में क्रिकेट देखने वाले घरों की संख्या काफी ज्यादा है।

    यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब ICC ने बांग्लादेश की अपने वेन्यू बदलने की मांग को ‘अनुचित’ करार दिया। ICC को बांग्लादेश सरकार द्वारा बताई गई सुरक्षा चिंताओं में कोई ठोस खतरा नहीं मिला। इसी वजह से बांग्लादेश को टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर कर दिया गया और उनकी जगह स्कॉटलैंड को मौका दिया गया। यह टूर्नामेंट 07 फरवरी से भारत और श्रीलंका में शुरू होने वाला है।

    पाकिस्तान भी दे रहे धमकी

    बांग्लादेश के बाहर होने के बाद पाकिस्तान का रुख भी चर्चा का विषय बना हुआ है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने बांग्लादेश के समर्थन में टूर्नामेंट से हटने की धमकी दी है। PCB के प्रमुख मोहसिन नकवी ने सोमवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात कर इस मामले पर चर्चा की और टूर्नामेंट में भाग लेने या न लेने के बारे में अंतिम फैसला लेने की बात कही। हालांकि, पाकिस्तान सरकार ने इस मामले पर अपना रुख एक हफ्ते के लिए टाल दिया है। लेकिन अगर पाकिस्तान टूर्नामेंट से हटता है, तो उसे वैश्विक स्तर पर अलग-थलग किया जा सकता है और उस पर गंभीर प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।