• Entertainment
  • टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस केल्से करने जा रहे हैं शादी, वेडिंग डेट और वैन्यू के बारे में आया अपडेट

    पॉप स्टार टेलर स्विफ्ट शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार है। पहले उन्होंने ट्रैविस केल्से से अपनी सगाई का ऐलान किया था, जिससे फैंस बेहद खुश थे। वहीं, अब खबर है कि कपल इसी साल जून महीने में ये एक-दूसरे संग रोड आइलेड में शादी कर सकते हैं। दोनों की वेडिंग डेट और


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 27, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    पॉप स्टार टेलर स्विफ्ट शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार है। पहले उन्होंने ट्रैविस केल्से से अपनी सगाई का ऐलान किया था, जिससे फैंस बेहद खुश थे। वहीं, अब खबर है कि कपल इसी साल जून महीने में ये एक-दूसरे संग रोड आइलेड में शादी कर सकते हैं। दोनों की वेडिंग डेट और वेन्यू, दोनों का खुलासा हो गया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों 13 जून को ओशन हाउस में नए सफर की शुरुआत करेंगे।

    जैसा कि ये सभी को मालूम है कि 13 नंबर, सिंगर टेलर स्विफ्ट का फेवरेट है। ‘एंटरटेनमेंट टुनाइट’ की रिपोर्ट के मुताबिक, इनकी शादी कराने की जिम्मेदारी रैपर फ्लेवर फ्लेव ने ली है। इस वेडिंग गेस्ट लिस्ट में टीवी होस्ट ग्राहम नॉर्टन का नाम भी सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि शादी से पहले 30 दिनों के अंदर, शादी से जुड़े पेपरवर्क भी पूरे हो जाएंगे।

    टेलर स्विफ्ट को किया था प्रपोज

    टेलर स्विफ्ट की तगड़ी फैन फॉलोइंग है और सबसे अमीर हस्ती भी हैं। इंस्टाग्राम पर इन्होंने ट्रैविस के साथ अपनी सगाई की कुछ झलकियां भी शेयर की थीं। ‘पीपल’ के मुताबिक, ट्रैविस ने टेलर को एक खास डिज़ाइन की अंगूठी पहनाकर प्रपोज किया था। कैप्शन में लिखा था, ‘आपके इंग्लिश टीचर और आपके जिम टीचर शादी कर रहे हैं।’

    टेलर और ट्रेविस दो साल से कर रहे डेट

    टेलर स्विफ्ट ने ग्राहम नॉर्टन शो में प्रपोजल के बारे में बताया था, ‘उसने मुझे जिस तरह से प्रपोज किया, वो वाकई कमाल का था। हम एक पॉडकास्ट की शूटिंग कर रहे थे और इसी बीच वह अपने घर के पीछे के हिस्से को सजा रहा था।’ बता दें कि दोनों ने 2023 में डेट करना शुरू किया था। और दो साल बाद कपल ने शादी करने का फैसला किया है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।