Brave Ark की कीमत
Brave Ark को गैलेक्टिक ब्लू कलर में लाया गया है। इसकी कीमत 34999 रुपये है। इसे एमेजॉन से लिया जा सकेगा। कंपनी लॉन्च ऑफर्स के तहत पहले 200 खरीदारों को बैकलिट कीबोर्ड फ्री दे रही है। यह लेदर टच में आता है और डिवाइस से मैग्नेटिकली कनेक्ट हो जाता है।
Brave Ark के फीचर्स, स्पेसिफिकेशंस |
|
| डिस्प्ले | 12.95 इंच का 144Hz रिफ्रेश रेट वाला LCD डिस्प्ले |
| चिपसेट | Snapdragon 8s Gen 3 |
| रैम | 12GB |
| स्टाेरेज | 256GB |
| कैमरा | 13MP, 5MP फ्रंट |
| बैटरी | 14550mAh |
Brave Ark की खास बातें
- Brave Ark में 14550 एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है। फिर भी यह 7.6mm स्लीक है।
- Brave Ark एंड्रॉयड डिवाइस में मेटल यूनिबॉडी डिजाइन दिया गया है।
- Brave Ark के बॉक्स में पेन भी आता है। यह स्टायलस है, जिसे प्रोडक्टिविटी बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।
- दावा है कि सिंगल चार्ज में इस डिवाइस को लगातार 20 घंटे इस्तेमाल किया जा सकता है।
Brave Ark की अच्छी और एवरेज बातें
Brave Ark के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स काफी रिच है। बड़ी बैटरी, बड़ा डिस्प्ले और पावरफुल चिपसेट के साथ यह एक सॉलिड डिवाइस है। क्योंकि कंपनी एक स्टार्टअप है, इसलिए शायद लोग शुरुआत में भरोसा ना कर पाएं। मुझे इस डिवाइस की कीमत थोड़ा अधिक लगी। अगर कंपनी 25 से 30 हजार रुपये प्राइस रेंज में अपना प्रोडक्ट लॉन्च करती तो वह मजबूत ब्रैंड्स को अच्छी चुनौती पेश कर सकती थी।













