• Business
  • ट्रंप के टैरिफ से भारत के किस सेक्टर पर पड़ी है सबसे ज्यादा मार? देख लीजिए सरकारी आंकड़े

    नई दिल्ली: अमेरिका ने भारत पर 50% टैरिफ लगाया है। इसमें 25% रूस से कच्चे तेल की खरीदारी के लिए लगाया गया है। इससे भारत का एक्सपोर्ट बुरी तरह प्रभावित हुआ है। सबसे ज्यादा मार रत्न एवं आभूषण सेक्टर पर पड़ी है। साथ ही कई दूसरे सेक्टर्स का एक्सपोर्ट भी प्रभावित हुआ है। अमेरिका भारत


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 26, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: अमेरिका ने भारत पर 50% टैरिफ लगाया है। इसमें 25% रूस से कच्चे तेल की खरीदारी के लिए लगाया गया है। इससे भारत का एक्सपोर्ट बुरी तरह प्रभावित हुआ है। सबसे ज्यादा मार रत्न एवं आभूषण सेक्टर पर पड़ी है। साथ ही कई दूसरे सेक्टर्स का एक्सपोर्ट भी प्रभावित हुआ है। अमेरिका भारत का सबसे बड़ा ट्रेडिंग पार्टनर है लेकिन दोनों देशों के बीच ट्रेड डील पर बातचीत भी फिलहाल अटकी हुई है। जानिए किस सेक्टर को कितना नुकसान हुआ है।

    मिनिस्ट्री ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के मुताबिक नवंबर, 2024 से नंवबर, 2025 के बीच अमेरिका को पर्ल्स, गोल्ड सिल्वर, जेम्स, जूलरी और कॉइन्स के एक्सपोर्ट में 161 मिलियन डॉलर की गिरावट आई है। इसी तरह आयरन एंड स्टील का एक्सपोर्ट इस दौरान 44 मिलियन डॉलर गिर गया है। फिश और अन्य सीफूड में एक साल के दौरान 35 फीसदी गिरावट आई है।

    रूसी तेल खरीदने को लेकर भारत से 25% टैरिफ हटा सकता है अमेरिका, डोनाल्ड ट्रंप के मंत्री ने दिया बड़ा संकेत

    अमेरिका को एक्सपोर्ट

    इसी तरह प्लास्टिक के उत्पादों का एक्सपोर्ट नवंबर, 2024 से नवंबर 2025 के बीच 27 मिलियन डॉलर कम हुआ है। इस दौरान बिल्डिंग मटीरियल्स के एक्सपोर्ट में 23 मिलियन डॉलर की कमी आई है जबकि नेचुरल गम और प्लांट एक्सट्रैक्ट्स का एक्सपोर्ट 18 मिलियन डॉलर गिर गया है। इंडस्ट्रियल टेक्सटाइल्स और ट्रीटेड फैबरिक्स का एक्सपोर्ट भी 13 मिलियन डॉलर कम हुआ है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।