• International
  • डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को नई धमकी, बोले- न्यूक्लियर डील नहीं की तो अंजाम पता है, अमेरिकी हमले का दिखाया डर

    वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को नई धमकी देते हुए कहा कि अगर तेहरान न्यूक्लियर डील करने में नाकाम रहता है तो उसे अंजाम पता है। ट्रंप की ताजा टिप्पणी परमाणु समझौते पर पहुंचने के लिए अमेरिकी और ईरानी अधिकारियों की मस्कट में हुई बातचीत के तुरंत बाद आई है। पत्रकारों के सामने


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 7, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को नई धमकी देते हुए कहा कि अगर तेहरान न्यूक्लियर डील करने में नाकाम रहता है तो उसे अंजाम पता है। ट्रंप की ताजा टिप्पणी परमाणु समझौते पर पहुंचने के लिए अमेरिकी और ईरानी अधिकारियों की मस्कट में हुई बातचीत के तुरंत बाद आई है। पत्रकारों के सामने ट्रंप ने एक बार फिर दोहराया कि एक बड़ा अमेरिकी बेड़ा ईरान की ओर जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने दावा किया कि ईरान एक डील पर पहुंचने के लिए उत्सुक हैं। उन्होंने चल रही बातचीत को बहुत अच्छी बताया और कहा कि तेहरान को सही स्थिति में आना होगा।

    उन्होंने कहा, ‘ईरान पर बहुत अच्छी बातचीत हुई। ऐसा लगता है कि ईरान डील करने के लिए बुरी तरह से बेकरार है। यह (डील) पिछली बार से अलग होगी। हमारा एक विशाल बेड़ा उस दिशा में जा रहा है और वह बहुत जल्दी वहां पहुंच जाएगा। ‘ट्रंप ने इस बात पर जोर दिया कि उन्हें सही पोजीशन में आना होगा और कहा कि हमारे पास काफी समय है।

    ईरान को ट्रंप की धमकी

    अमेरिकी राष्ट्रपति ने आगे चेतावनी देने वाले अंदाज में कहा, ‘हमारी ईरान के साथ बहुत अच्छी बात हुई है। हमारी रूस और यूक्रेन के साथ भी अच्छी बात हुई है। ईरान डील करना चाहता है और उन्हें करनी भी चाहिए। अगर वे ऐसा नहीं करते हैं, तो उन्हें नतीजे पता हैं।’ ट्रंप ने एक बार फिर कहा कि किसी भी डील के लिए मुख्य शर्त यह होगी कि ईरान परमाणु हथियार हासिल न करे।

    ईरान-अमेरिका परमाणु वार्ता में क्या हुआ?

    ईरान और अमेरिकी अधिकारी परमाणु वार्ता के लिए शुक्रवार को ओमान की राजधानी मस्कट में मिले थे। बातचीत में ईरान की तरफ से विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने हिस्सा लिया, वहीं अमेरकी पक्ष से विदेश दूत स्टीव विटकॉफ और राष्ट्रपति ट्रंप के दामाद जेरेड कुशनर शामिल थे। बातचीत के बाद विदेश मंत्री अराघची ने कहा कि किसी भी बातचीत के लिए धमकियों और दबाव से बचना जरूरी है। उन्होंने साफ किया कि तेहरान अपने परमाणु कार्यक्रम के अलावा किसी मुद्दे पर बात नहीं करेगा। इसके पहले रिपोर्टों में कहा गया था कि अमेरिका ने ईरान के मिसाइल कार्यक्रम को भी बातचीत में शामिल करने की कोशिश की थी लेकिन तेहरान ने साफ इनकार कर दिया।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।