• Entertainment
  • तान्या मित्तल के घर जाना चाहती हैं फराह खान, अभिषेक बजाज से कुनिका सदानंद तक, सबसे बयां कर रही हैं दिल की ख्वाहिश

    बॉलीवुड की फेमस फिल्ममेकर फराह खान अब यूट्यूबर भी हैं। वो बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने सेलेब्स के घर जाती हैं। उनसे मजेदार बातचीत करती हैं। उनके घर की इनसाइड झलकियां भी दिखाती हैं। अब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वो तान्या मित्तल का जिक्र कर रही


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk दिसम्बर 17, 2025
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    बॉलीवुड की फेमस फिल्ममेकर फराह खान अब यूट्यूबर भी हैं। वो बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने सेलेब्स के घर जाती हैं। उनसे मजेदार बातचीत करती हैं। उनके घर की इनसाइड झलकियां भी दिखाती हैं। अब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वो तान्या मित्तल का जिक्र कर रही हैं। वो कह रही हैं कि उन्हें तान्या के घर जाना है और शूट करना है।

    फराह खान हाल ही में ‘बिग बॉस 19’ की कंटेस्टेंट रहीं कुनिका सदानंद के घर गई थीं। वहां पर भी उन्होंने तान्या मित्तल का जिक्र किया था। उन्होंने कहा कि वो जीते ना जीते, वो हमेशा याद रखी जाएगी।

    फराह खान का वायरल वीडियो

    अभिषेक, अवेज से भी किया जिक्र

    इसके अलावा फराह ने ‘बिग बॉस 19’ के सदस्य रहे अभिषेक बजाज से भी कहा कि उन्हें तान्या के घर जाना है और शूट करना है। इससे पहले उन्होंने अवेज दरबार और नगमा मिराजकर से भी तान्या के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि वो इंतजार कर रही हैं, जब तान्या शो से बाहर आएगी और वो उनके घर जाएंगी। उनकी बातें सुनकर यूजर्स कह रहे हैं कि फराह का व्लॉग तान्या का नाम लिए बिना पूरा नहीं होता है।

    तान्या का ग्वालियर वाला घर

    तान्या अब अपने होमटाउन ग्वालियर पहुंच चुकी हैं। वो शो में दावा करती थीं कि उनका घर बहुत बड़ा है। अब जब वो घर पहुंचीं और परिवार ने उनका भव्य स्वागत किया तो सभी हैरान हैं कि वो वाकई में अमीर हैं। ‘बिग बॉस 19’ की बात करें तो इस सीजन के विनर गौरव खन्ना हैं।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।