• Entertainment
  • ‘तुम्बाड 2’ में होंगे नवाजुद्दीन सिद्दीकी, दूसरा पार्ट होगा और भी ज्यादा हॉरर और सस्पेंस से भरा

    हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘तुम्बाड’ के दूसरे सीज़न में नए किरदार की एंट्री हो चुकी है और फिल्म को और ज़्यादा इंटरेस्टिंग बनाने के लिए फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी को महत्वपूर्ण किरदार के साथ फिल्म में लाया गया है। उनका जुड़ना मेकर्स के लिए एक साहसिक रचनात्मक कदम का संकेत है, क्योंकि अब सीक्वल पहले से


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk मार्च 2, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘तुम्बाड’ के दूसरे सीज़न में नए किरदार की एंट्री हो चुकी है और फिल्म को और ज़्यादा इंटरेस्टिंग बनाने के लिए फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी को महत्वपूर्ण किरदार के साथ फिल्म में लाया गया है। उनका जुड़ना मेकर्स के लिए एक साहसिक रचनात्मक कदम का संकेत है, क्योंकि अब सीक्वल पहले से और ज्यादा मजेदार होने वाला है।

    साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म ‘तुम्बाड’ की सफलता के बाद मेकर्स ने फिल्म का दूसरा पार्ट बनाने का फैसला लिया था। फिल्म के दूसरे सीजन में विनायक राव का किरदार निभाने वाले सोहम शाह को नवाजुद्दीन सिद्दीकी का हाथ मिल गया है। सोहम शाह ने इंस्टाग्राम पर मजेदार फोटो शेयर की है, जिसमें दोनों एक्टर्स को एक रस्सी के सहारे मस्ती करते देखा जा रहा है।’ नए किरदार का परिचय कराते हुए सोहम ने लिखा, ‘हमें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि हमारे समय के बेहतरीन एक्टर्स में से एक नवाजुद्दीन सिद्दीकी तुम्बाड-2 से जुड़ गए हैं।’

    नवाजुद्दीन से सीक्वल की कहानी में जबरदस्त गहराई लाने की उम्मीद

    इस घोषणा के बाद इमोशनल रूप से गहन अभिनय शैली के लिए जाने जाने वाले नवाजुद्दीन से सीक्वल की कहानी में जबरदस्त गहराई लाने की उम्मीद है। हालांकि उनके किरदार के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि एक्टर्स का किरदार मनोवैज्ञानिक तरीके से बहुत मजबूत होने वाला है। घोषणा के बाद फैंस एक्टर्स के किरदार और फिल्म के रिलीज के बारे में जानने के लिए बेताब हैं। तुम्बाड-2 का हिस्सा बनकर एक्टर भी बहुत खुश हैं।

    सोहम ने सीक्वल का विजन शेयर किया

    उनका कहना है, ‘मैं हमेशा से ही तुम्बाड की मौलिकता और माहौल बनाने वाली कहानी की खूब तारीफ करता आया हूं। जब सोहम ने सीक्वल का विजन शेयर किया, तो मुझे कहानी पसंद आई और मैं उनके साथ इस सफर में जुड़ गया। सोहम शाह और पेन स्टूडियोज के साथ इतने बड़े प्रोजेक्ट पर काम करना वाकई रोमांचक है। मैं जिस किरदार को निभाऊंगा, उसके कई पहलू हैं और मैं इस जोशीली टीम के साथ इस जीवंत दुनिया को एक्सप्लोर करने के लिए उत्सुक हूं।’

    पहले भाग की तुलना में ज्यादा हॉरर और सस्पेंस

    बता दें कि अभी तक फिल्म की शूटिंग शुरू नहीं हुई है लेकिन जल्द ही फिल्म की शूटिंग को पूरा कर फ्लोर पर लाया जाएगा। माना जा रहा है कि फिल्म का दूसरा भाग पहले भाग की तुलना में ज्यादा हॉरर और सस्पेंस से भरा होने वाला है।

    ‘तुम्बाड’ की क्या थी कहानी

    वहीं साल 2018 में आई फिल्म ‘तुम्बाड’ की बात करें तो ये साल 1918-1947 के बीच महाराष्ट्र के तुम्बाड गांव पर बेस्ड एक हॉरर फैंटसी फिल्म है। इस फिल्म की कहानी लालच और कुछ पौराणिक कथाओं (हस्तर राक्षस) के इर्द-गिर्द घूमती है। यह कोंकण में रहने वाले ब्राह्मण परिवार की तीन पीढ़ियों की कहानी है, जो हस्तर के शापित खजाने को पाने की कोशिश करता है जिस दौरान उन्हें विनाशकारी परिणामों का सामना करना पड़ता है। कहानी समृद्धि की देवी के पहले और लालची बेटे ‘हस्तर’ की है। देवी ने उसे बचाया लेकिन देवताओं ने उसे भुला दिया। हस्तर हमेशा भूखा रहता है और सोने की चाह में देवी के गर्भ में सोया हुआ है। अब कहानी का हीरो विनायक राव (सोहम शाह) हस्तर को खाना खिलाकर उससे सोना चुराने का तरीका ढूंढता है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।