क्यों अहम है ये प्रोजेक्ट
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दिल्ली-अंबाला 194 किलोमीटर लंबी परियोजना की लागत 5,983 करोड़ होगी। इसे यात्री सुविधाओं और सैन्य बलों की आवाजाही के लिहाज से महत्वपूर्ण बताया जा रहा है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को कहा कि यह परियोजना दिल्ली से सोनीपत, पानीपत, कुरुक्षेत्र और हरियाणा के अन्य जिलों के रास्ते जम्मू तक सैनिकों की आवाजाही के लिए रणनीतिक रूप से अहम है।
‘स्टार्टअप इंडिया फंड ऑफ फंड्स 2.0’ को मंजूरी
मंत्रिमंडल की बैठक में ‘स्टार्टअप इंडिया फंड ऑफ फंड्स 2.0’ योजना की दूसरी किश्त को मंजूरी दे दी है। स्टार्टअप्स इकोसिस्टम को मजबूत करने लिए इस योजना के लिए 10,000 करोड़ रुपये का कोष निर्धारित किया गया है। इसके साथ ही एक लाख करोड़ रुपये की केंद्रीय सहायता के साथ ‘अर्बन चैलेंज फंड’ (यूसीएफ) शुरू करने को मंजूरी मिली।
नॉर्थ और साउथ ब्लॉक संग्रहालय का हिस्सा
साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग के बाद एक प्रस्ताव पास किया गया। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि कैबिनेट ने संकल्प लिया है कि नॉर्थ और साउथ ब्लॉक को युगे युगीन भारत राष्ट्रीय संग्रहालय का हिस्सा बनाया जाए, जो हमारी हजारों वर्ष पुरानी सभ्यता से प्रेरित करता रहेगा।














