गूगल प्रोफाइल के अनुसार, दिशा पाटनी का जन्म 13 जून 1992 को हुआ था। उनकी बहन खुशबू पाटनी का जन्म 23 नवंबर 1991 को हुआ था। इससे दोनों के जन्म में केवल 203 दिनों का अंतर दिखता है। यानी कि इस हिसाब से दोनों बहनों में केवल 6 महीने का फर्क है।
दिशा पाटनी और खुशबू पाटनी की उम्र में अंतर
ऑनलाइन दिखाई गई तारीखों ने कई लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया। दो बहनों के बीच छह महीने का अंतर बहुत ही अजीब है। लोग पूछने लगे कि यह कैसे संभव है। ट्विटर पर कुछ लोगों ने कहा कि तारीखें सही नहीं हो सकती हैं। दूसरों ने कहा कि ये तारीखें ऑफिशियल हो सकती हैं, सच नहीं। यह चर्चा जल्द ही एक बड़ा मुद्दा बन गई, जिसमें कई यूजर्स ने अपनी कहानियां भी शेयर कीं।
प्रीमैच्योर डिलीवरी पर दिया तर्क
एक यूजर ने लिखा, ‘जन्म तिथि में हेराफेरी करके उम्र कम दिखाना संभव है। हममें से बहुत से लोग ऐसा करते हैं। आपने जो बताया है वह उनकी ‘आधिकारिक’ जन्म तिथि है, उनकी ‘असली’ जन्म तिथि नहीं।’ दूसरे ने कहा, ‘समय से पहले डिलीवरी हो सकती है… सातवें-आठवें महीने में डिलीवरी होना अब काफी आम हो गया है, उस समय भी ऐसा होता था।’ एक और ने कहा, ‘पहले के समय में पेपर में होता था।’ किसी और ने लिखा, ‘जानकारी में कुछ गड़बड़ जरूर है।’
कई यूजर्स ने दिया ये लॉजिक
एक यूजर ने कहा, ‘लगभग 30 साल पहले, यह एक सामान्य बात थी, हममें से कई लोगों के जन्म प्रमाण पत्रों पर गलत जन्मतिथि दर्ज है क्योंकि अगर मां अशिक्षित होती है और अधिकारियों द्वारा पूछे जाने पर उसे सही तारीख याद नहीं रहती है तो वह वही तारीख बताती है।’
कई लोगों ने लिए मजे
कुछ यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में मजे भी लिए। एक ने लिखा, ‘किसी पैरेलर वर्ल्ड में संभव है।’ दूसरे ने मजाक में कहा, ‘जवाब उनके नाम में ही है, पता नहीं।’ हालांकि बहनों ने अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन इंटरनेट पर लोग इस बात के भरपूर मजे ले रहे हैं। फिलहाल, उम्र के अंतर को लेकर चर्चा जारी है।
कौन हैं खुशबू पाटनी ?
दिशा पाटनी को तो सभी जानते हैं कि वो बॉलीवुड में एक्ट्रेस हैं। लेकिन उनकी बहन ने अलग रास्ता चुना है। नवंबर 1991 में बरेली में जन्मी खुशबू पाटनी अपनी स्टार बहन दिशा से बिलकुल अलग हैं। खुशबू ने बीबीएल पब्लिक स्कूल से पढ़ाई की और बाद में डीआईटी स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग से इंजीनियरिंग की डिग्री ली। कॉलेज के दौरान उन्होंने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। हालांकि, उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक बड़ी कंपनी में की, लेकिन उनकी जिंदगी ने जल्द ही एक अलग मोड़ ले लिया। खुशबू ने एक दशक से अधिक समय तक भारतीय सेना में सेवा की।














