• Entertainment
  • दीपिका पादुकोण ने पहली बार बनाए मोदक, न्यू यॉर्क में रणवीर संग मनाया ‘धुरंधर’ की सफलता का जश्न

    रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण इस वक्त न्यू यॉर्क में छुट्टियां मना रहे हैं और वहीं पर नया साल मनाएंगे। यही नहीं, कपल ने न्यू यॉर्क में ही ‘धुरंधर’की रिकॉर्डतोड़ सक्सेस सेलिब्रेट की। इस मौके पर दीपिका ने पहली बार मोदक बनाए, जिसका वीडियो भी सामने आया है। ‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह लीड रोल में


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk दिसम्बर 31, 2025
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण इस वक्त न्यू यॉर्क में छुट्टियां मना रहे हैं और वहीं पर नया साल मनाएंगे। यही नहीं, कपल ने न्यू यॉर्क में ही ‘धुरंधर’की रिकॉर्डतोड़ सक्सेस सेलिब्रेट की। इस मौके पर दीपिका ने पहली बार मोदक बनाए, जिसका वीडियो भी सामने आया है। ‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह लीड रोल में हैं और हमजा के रोल में उनकी खूब तारीफें हो रही हैं। रहमान डकैत के रोल में अक्षय खन्ना भी खूब तारीफें बटोर रहे हैं। फिल्म ने दुनियाभर में 1100 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लिया है। इसी का जश्न दीपिका और रणवीर ने शेफ विकास खन्ना के साथ मनाया।

    दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह न्यू यॉर्क के मशहूर रेस्टोरेंट ‘बंगलो’ पहुंचे और वहां शेफ विकास खन्ना से मिले। यह रेस्टोरेंट विकास खन्ना का ही है। दीपिका ने यहां विकास के साथ पहली बार अपने हाथों से मोदक बनाए। पहले उन्होंने विकास खन्ना से मोदक बनाना सीखा और फिर हाथ आजमाया। विकास खन्ना ने मोदक रणवीर को खिलाया और ‘धुरंधर’ की सक्सेस के लिए उन्हें बधाई दी। इसका वीडियो विकास खन्ना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

    दीपिका ने अपने हाथ से बनाए मोदक, विकास खन्ना ने दिया फीडबैक

    वहीं, दीपिका ने अपने हाथ से बनाया मोदक विकास खन्ना को खिलाया और फिर शेफ ने अपना फीडबैक दिया। विकास खन्ना ने वीडियो शेयर कर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा, ‘यह 2025 का सबसे शुभ अंत है। भारत के सम्मान में एक नई शुरुआत। बंगलो टीम को रणवीर सिंह और दीपिका के साथ उनके पहले मोदक का जश्न मनाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। आज बंगलो में आने वाले हमारे सभी मेहमान 2026 की शुभ शुरुआत के लिए अनार और इलायची के मोदक का आनंद लेंगे। ‘धुरंधर’ का जश्न मनाते हुए, जो दुनियाभर की हर फिल्म पर भारी पड़ रही है।’

    ‘धुरंधर’ की ताबड़तोड़ कमाई, इतना कलेक्शन

    ‘धुरंधर’ ने जहां 26 दिनों में देशभर में 712.25 करोड़ की कमाई कर ली है, तो वहीं वर्ल्डवाइड 1101 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। यह फिल्म इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म होने के साथ-साथ रणवीर की अब तक की सबसे बड़ी हिट भी बन गई है। दूसरी ओर, दीपिका पूरे साल दो बड़े प्रोजेक्ट्स से बाहर होने की खबरों के कारण चर्चा में रहीं। जहां एक तरफ वह संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘स्पिरिट’ से बाहर हो गईं, वहीं फिल्म ‘कल्कि 2898 AD’ के सीक्वल से भी उनका पत्ता कट गया।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।