• International
  • दुनिया को पहली बार दिखा अमेजन की दुर्लभ खतरनाक जनजाति का वीडियो, क्‍या देखकर रख द‍िए हथियार?

    ब्रासीलिया: अमेजन के जंगलों में रहने वाली जनजाति के लोगों का नया अलग पहलू सामने आया है। अभी तक देखा जाता रहा है कि बाहरी व्यक्ति को देखकर ये लोग अपने धनुष बाणों और हथियारों से हमला कर देते हैं। इसके उलट एक नए वीडियो में अमेजन जनजाति के लोग फलों की नाव देखकर अपने


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 16, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    ब्रासीलिया: अमेजन के जंगलों में रहने वाली जनजाति के लोगों का नया अलग पहलू सामने आया है। अभी तक देखा जाता रहा है कि बाहरी व्यक्ति को देखकर ये लोग अपने धनुष बाणों और हथियारों से हमला कर देते हैं। इसके उलट एक नए वीडियो में अमेजन जनजाति के लोग फलों की नाव देखकर अपने हथियार नीचे रखकर उसकी तरफ भागते दिख रहे हैं। लेखक और पर्यावरण के लिए काम करने वाले एक्टिविस्ट पॉल रोसोली ने पॉडकास्टर लेक्स फ्रिडमैन के शो में बाहरी दुनिया से दूर रहने वाली अमेजन जनजाति का ‘पहले कभी ना देखा गया’ फुटेज जारी किया है। रोसोली ने अमेजन में काम करते हुए दो दशक बिताए हैं।

    इस वीडियो फुटेज में जनजाति के सदस्य खाना ले जा रही एक नाव दिए जाने से पहले अपने हथियार नीचे रखते हुए दिख रहे हैं। रोसोली ने इस पर कहा कि यह विजुअल अमेजन वर्षावन के अंदर एक अनकॉन्टैक्टेड समुदाय से जुड़े दुर्लभ पल को दिखाते हैं। यह उनके जीवन के सबसे गहरे अनुभवों में से एक रहा है।

    यह दुनिया में पहली बार है

    रोसोली ने फ्रिडमैन से बात करते हुए कहा कि मुझे आपको यह फुटेज इसलिए दिखाना था क्योंकि यह पहले कभी नहीं देखा गया। यह दुनिया में पहली बार है। अब तक इन जनजातियों के फुटेज धुंधले होते थे। आमतौर पर पुराने कैमरों का इस्तेमाल करके दूर से कैप्चर किया जाता था। इस बार चीजें अलग रही हैं। हमने इसे बेहतर तरीके से शूट किया है।

    इस क्लिप में जनजाति के सदस्य झुंड के साथ आते हैं और पानी के आसपास अजनबियों के होने के खतरे को भांपते हैं। रोसोली के मुताबिक, वे हथियारों के साथ ग्रुप बनाकर खड़े हुए थे तो उनको देखकर ये साफ समझा जा सकता है कि वे किसी हमले का सामना करने के लिए तैयार हैं। वह बहुत ध्यान से यह देखते हैं कि आसपास क्या हो रहा है।

    हमले का सता रहा था डर

    रोसोली ने बताया, ‘शुरू में ऐसा लगा कि यहां किसी भी पल हिंसा हो सकती है। मैं हर दिशा में देख रहा था और सोच रहा था कि तीर किसी भी तरफ से आ सकते हैं। इसके बाद अचानाक से स्थिति बदल गई। जैसे-जैसे नाव की दूरी कम हुई तो जनजाति के सदस्यों ने अपने हथियार नीचे रखने शुरू कर दिए। इसके बाद उन्होंने दौड़कर नाव से फल और खाना उठाया।’

    रिसर्चर्स का अनुमान है कि दुनियाभर में 200 ऐसी जनजाति हैं, जिनसे बाहरी दुनिया का संपर्क नहीं हुआ है। ये जनजाति ब्राजील और पेरू के अमेजन वर्षावन में रहते हैं। इन समुदायों के बारे में जानकारी सैटेलाइट इमेज, हवाई निगरानी और पड़ोसी आदिवासी समूहों के बयानों से मिलती है। सीधे सामना होने पर ये बाहरी दुनिया के लोगों पर हमला करते हैं।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।