• National
  • ‘देश की एजेंसियों पर भरोसा करें’​​, अहमदाबाद विमान हादसे पर विदेशी मीडिया के दावे को सरकार ने किया खारिज

    नई दिल्ली: पिछले साल अहमदाबाद में हुए विमान हादसे को लेकर हाल में ही इटली के एक अखबार ने दावा किया कि यह हादसा किसी टेक्निकल खराबी की वजह से नहीं बल्कि जानबूझकर पायलट ने इंजन के फ्यूल स्विच को बंद किया था। साथ ही इस हादसे के लिए पायलट सुमित सभरवाल पर दोष मढने


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 15, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: पिछले साल अहमदाबाद में हुए विमान हादसे को लेकर हाल में ही इटली के एक अखबार ने दावा किया कि यह हादसा किसी टेक्निकल खराबी की वजह से नहीं बल्कि जानबूझकर पायलट ने इंजन के फ्यूल स्विच को बंद किया था। साथ ही इस हादसे के लिए पायलट सुमित सभरवाल पर दोष मढने की कोशिश की गई है और सवालों से घिरी बोइंग कंपनी को क्लीन चिट दी गई। विदेशी मीडिया के इन दावों अब केंद्रीय नागर विमानन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने सिरे से खारिज कर दिया है।

    शनिवार को केंद्रीय नागर विमानन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने पिछले साल अहमदाबाद में हुए एअर इंडिया विमान हादसे की जांच से जुड़ी विदेशी मीडिया की खबरों का खंडन करते हुए कहा कि जांच अभी जारी है। जबकि इटली के एक अखबार ने अपनी खबर में दावा किया था कि हादसे की जांच कर रही एजेंसियों ने अपनी रिपोर्ट में पायलटों को दोषी ठहराया है।

    जांच जारी, इस पर कमेंट करना सही नहीं: मंत्री

    मोहोल ने बताया कि, ‘मैं आप सभी को बताना करना चाहता हूं कि हमारी जांच एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं। हमें अपनी एजेंसियों पर भरोसा करना चाहिए या बाहरी लोगों पर? हमारी एजेंसियां इस पर काम कर रही हैं।’ उन्होंने कहा, अंतिम रिपोर्ट तैयार होने के बाद ही उस पर टिप्पणी करना उचित होगा।’

    AAIB ने क्या कहा?

    वायुयान दुर्घटना अन्वेषण ब्यूरो (एएआईबी) ने बृहस्पतिवार को कहा था कि जांच अभी जारी है और अंतिम निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है । उसने यह भी कहा कि जांच पूरी होने संबंधी मीडिया की खबरें गलत और अटकलों पर आधारित’ हैं।

    एअर इंडिया का बोइंग 787-8 विमान 12 जून 2025 को अहमदाबाद से लंदन गैटविक के लिए उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में 241 यात्रियों समेत कुल 260 लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले में अभी भी जांच जारी है लेकिन हादसे को लेकर विदेशी मीडिया में कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। वहीं अहमदाबाद हादसे के बाद बोइंग के कई विमानों में स्विच की खराबी सामने आई है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।