चोटों की परवाह किए बिना आतंकवादियों पर झपटा
व्हाइट नाइट कॉर्प्स ने X पोस्ट में बताया, “किश्तवाड़ में हाल ही में हुए ऑपरेशन त्राशी-I में, असॉल्ट डॉग ‘टायसन’ ने आतंकवादियों के ठिकाने में घुसते समय पहली गोली खाकर बहुत हिम्मत दिखाई। अपने चोटों की परवाह किए बिना वह आगे बढ़ा और जोरदार हमला किया, जिससे आतंकवादियों को गोली चलानी पड़ी और इस तरह उनकी मौजूदगी पक्की हो गई।”
जर्मन शेफर्ड गोली लगने से हो गया था घायल
टायसन को एक झोपड़ी के अंदर आतंकवादियों की मौजूदगी का पता लगाने के लिए तैनात किया गया था। घायल जर्मन शेफर्ड, जिसने सबसे पहले आतंकवादी ठिकाने पर धावा बोला था और गोली लगने से घायल हो गया था, उसे तुरंत इलाज के लिए हवाई मार्ग से भेजा गया और अब वह सुरक्षित है।
टायसन की बहादुरी और एक्शन की तारीफ
टायसन की बहादुरी और एक्शन की तारीफ करते हुए सेना ने लिखा, “टायसन की बिना डर के एक्शन की वजह से व्हाइटनाइटकॉर्प्स, जम्मू कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ के सैनिकों ने पाकिस्तान के तीन आतंकवादियों से भिड़ गया और उन्हें मार गिराने में मदद की।”
सेना ने कहा, “घायल होने के बावजूद जोश में, अलर्ट और ठीक हो रहे टायसन ने ड्यूटी के प्रति अटूट समर्पण दिखाया है। हर तरह से एक सच्चे योद्धा और एक सैनिक।” और आखिर में सेना ने कहा, “तलाश जारी है — जो लोग शांति भंग करना चाहते हैं, उन्हें कोई पनाह नहीं मिलेगी। हम सेवा करते हैं, हम रक्षा करते हैं!”













