• Sports
  • दो छक्के और दो चौके, आखिरी चार गेंद पर नादिया डी क्लार्क ने मुंबई इंडियंस के जबड़े से यूं छीनी जीत

    नई दिल्ली: डब्ल्यूपीएल के चौथे सीजन की शुरुआत हो चुकी है। बीते 9 जनवरी को सीजन का पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया। नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गया यह मुकाबला काफी ज्यादा रोमांचक रहा। आरसीबी ने हारा हुआ मैच मुंबई से जीत लिया। आखिरी ओवर


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 10, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: डब्ल्यूपीएल के चौथे सीजन की शुरुआत हो चुकी है। बीते 9 जनवरी को सीजन का पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया। नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गया यह मुकाबला काफी ज्यादा रोमांचक रहा। आरसीबी ने हारा हुआ मैच मुंबई से जीत लिया। आखिरी ओवर में बेंगलुरु को जीत के लिए 18 रन की जरूरत थी। साउथ अफ्रीका की नादिन डी क्लार्क ने एमआई के मुंह से जीत छीन ली। आइये, आपको बताते हैं आखिरी ओवर में क्या-क्या हुआ।

    आखिरी ओवर में नादिन डी क्लार्क का जलवा

    मुंबई इंडियंस की ओर से आखिरी ओवर नेट साइर ब्रंट लेकर आई थीं। नादिन डी क्लार्क स्ट्राइक पर थीं। जीत के लिए 18 रन की दरकार थी। अमेलिया ने ओवर की शानदार शुरुआत की और पहली गेंद डॉट डाली। इतना ही नहीं इसके बाद नेट साइवर ब्रंट ने दूसरी बॉल पर भी कोई रन नहीं दिया। अब आरसीबी को जीत के लिए 4 गेंद में 18 रन की जरूरत थी।

    ओवर की तीसरी गेंद पर नादिन डी क्लार्क ने शानदार छक्का लगाया। इसके बाद चौथी गेंद पर चौका लगाया। फिर पांचवीं बॉल पर फिर छक्का लगा दिया। आखिरी गेंद पर जीत के लिए बेंगलुरु को 2 रन चाहिए थे। इस पर नादिन ने चौका लगाकर मैच फिनिश किया।

    कुछ ऐसा रहा मैच का हाल

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। ऐसे में मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 154 रन बनाए। एमआई के लिए सर्वाधिक 45 रन सजीवन सजना ने बनाए। बेंगलुरु के लिए सबसे ज्यादा 4 विकेट नादिन डी क्लार्क ने लिए।

    156 रन का टारगेट 3 विकेट रहते रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पूरे 20 ओवर में चेज किए। नादिन डी क्लार्क ने 44 गेंद पर 63 रन की नाबाद पारी खेली। आरसीबी को मैच जिताने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई। नादिन प्लेयर ऑफ द मैच रहीं। मुंबई के लिए अमेलिया केर सबसे सफल गेंदबाज रहीं, जिन्होंने सिर्फ 13 रन देकर 2 विकेट लिए।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।