• Entertainment
  • ‘धुरंधर’ के गाने fa9la ने बनाया गिनीज वर्ल्‍ड र‍िकॉर्ड, रैपर फ्ल‍िराची ने हिंदी जनता को दिया क्रेडिट

    ‘धुरंधर’ फिल्म में थोड़े समय के लिए दिखाई देने वाले अरबी गाने ने बहरीन के एक रैपर की जिंदगी बदल दी है और साथ ही देश की सीमाओं को भी पार कर गया है। रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ का वायरल गाना ‘फासला’ (Fa9la) न केवल भारत में सोशल मीडिया पर छा गया है,


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 31, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    ‘धुरंधर’ फिल्म में थोड़े समय के लिए दिखाई देने वाले अरबी गाने ने बहरीन के एक रैपर की जिंदगी बदल दी है और साथ ही देश की सीमाओं को भी पार कर गया है। रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ का वायरल गाना ‘फासला’ (Fa9la) न केवल भारत में सोशल मीडिया पर छा गया है, बल्कि इसके सिंगर और रैपर फ्लिपराची को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी जगह दिला दी है। अरब देशों के चार्ट में यह गाना सबसे ऊपर रहा और इसे बिलबोर्ड चार्ट पर सबसे ज्यादा बार नंबर 1 स्थान मिला। यानी Fa9la गाना अरब देशों के बिलबोर्ड चार्ट में सबसे अधिक बार टॉप पर पहुंचने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है।

    हाल ही में, Fa9la गाने ने सबसे ज्यादा बिलबोर्ड के साथ अरबिया चार्ट्स में टॉप किया है, जिसके चलते फ्लिपराची सुर्खियों में छा गए और गाने ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बना लिया। यह उपलब्धि सबसे ज्यादा बिलबोर्ड पर दिखाई देने का रिकॉर्ड है, जिसे अब गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने आधिकारिक तौर पर मान्यता दे दी है। इस उपलब्धि ने रैपर को भारत में चर्चा का विषय बना दिया है। अरबी लिरिक्स होने के बावजूद इस गाने को अपार लोकप्रियता मिली है।

    फ्लिपराची ने क्या कहा

    इस उपलब्धि पर रिएक्ट करते हुए फ्लिपराची ने एक वीडियो में अपनी खुशी जाहिर की, जो इस समय ऑनलाइन खूब वायरल हो रहा है। उन्होंने कहा, ‘गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स, हबीबी। बहुत अच्छा लग रहा है। यह गाना एक ऐसी भाषा हिंदी में हिट हो गया जिसमें इसे गाया ही नहीं गया था। यह एक और भाषा में धूम मचा गया। इसने जैसे विस्फोट कर दिया और एक ही गाने से एक साथ चार चार्ट्स में टॉप पर पहुंचना मेरे लिए बेहद रोमांचक है।’

    क्या होता है बिलबोर्ड चार्ट?

    बिलबोर्ड चार्ट एक बहुत मशहूर संगीत रैंकिंग सूची होती है। बिलबोर्ड चार्ट यह बताता है कि कौन-सा गाना, एल्बम या कलाकार इस समय सबसे ज्यादा सुना जा रहा है, खरीदा जा रहा है, स्ट्रीम किया जा रहा है। यह चार्ट अमेरिका की Billboard नाम की कंपनी बनाती है। इससे पता चलता है कि कौन-सा गाना सबसे ज्यादा पॉपुलर है।

    ‘धुरंधर’ के गाने Fa9la के बारे में

    गाने की बात करें, तो ‘धुरंधर‘ फिल्म के एक सीन में, जब अक्षय खन्ना का किरदार हथियारों के सौदे के लिए बलूच जाता है, तब Fa9la गाना होता है और ये लोगों के दिलों में बस गया। गाने की धुन और बीट तुरंत चर्चा का विषय बन गई और बड़े पर्दे से सोशल मीडिया तक आसानी से पहुंच गई। फिल्म रिलीज होने के तुरंत बाद, यह गाना सभी प्लेटफॉर्म पर छा गया और रील्स, डांस क्लिप, एडिट्स और मीम्स की बाढ़ ला दी, जिससे यह फिल्म के सबसे यादगार म्यूजिक में से एक बन गया।

    “DM हर दिन मैसेज से भरे रहते हैं। जो लोग गाने के लिए मुझे टैग कर रहे हैं और इसे पसंद कर रहे हैं, उनके साथ तालमेल बिठा रहे हैं, मैं उन सभी को जवाब नहीं दे पा रहा हूं। यह समय बहुत ही शानदार रहा है। वाइब की तारीफ करते हुए वीडियो और मैसेज में लोग मुझे टैग कर रहे हैं।” – रैपर फ्लिपराची

    क्या ‘धुरंधर 2’ में भी होगा फ्लिपराची का गाना?

    5 दिसंबर 2025 को ‘धुरंधर’ की सिनेमाघरों में रिलीज के बाद Fa9la गाना वायरल हो गया। इस फिल्म में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर. माधवन और सारा अर्जुन थे। इससे पहले, फ्लिपराची ने ‘धुरंधर 2’ में वापसी को लेकर हिंट भी दिया था, फैंस को बिना ज्यादा खुलासा किए उन्होंने इशारों में बात की थी।

    “मैं इसे सरप्राइज रखना चाहता था, लेकिन मुझे लगता है कि कुछ तो है। मैं आपको इसके बारे में सब कुछ नहीं बताना चाहता, लेकिन हां, कुछ तो हो सकता है।” – फ्लिपराची

    कौन हैं रैपर फ्लिपराची

    बहरीन के मनामा में जन्मे हुसाम असीम, 36 वर्षीय कलाकार फ्लिपराची हैं। वो एक दशक से अधिक समय से संगीत की दुनिया में एक्टिव हैं। उनके पहले एल्बम ‘स्ट्रेट आउट ऑफ 2सीज’ (2013) ने उनकी अरबी हिप-हॉप पहचान की नींव रखी। डीजे आउटलॉ के साथ सहयोग के बाद उनके करियर में बड़ा मोड़ आया। चकाचौंध से दूर, फ्लिपराची एक फैमिली पर्सन हैं। उनकी शादी नजवा से हुई है और उनका एक छोटा बेटा है।

    ‘धुरंधर’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    आदित्य धर की पीरियड स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर’ भारत और विश्व स्तर पर बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक सफलता के बाद इस शुक्रवार, 30 जनवरी को नेटफ्लिक्स रिलीज हो गई। यह फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर लगभग 836.1 करोड़ रुपये की कमाई के साथ अब तक की सबसे अधिक कमाने वाली भारतीय फिल्म बन चुकी है, और इसका वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन लगभग 1301.8 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले कुछ महीनों में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस के बड़े रिकॉर्ड तोड़े हैं।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।