• Entertainment
  • ‘धुरंधर’ के गाने पर थिरके प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस, दोनों जेठ भी कुछ कम नहीं, फैंस बोले- नेशनल जीजू

    प्रियंका चोपड़ा के विदेशी पति निक जोनस को भारत में प्यार से फैंस ‘नेशनल जीजू’ बुलाते हैं। वो भारतीयों का दिल जीतने का कोई मौका नहीं चूकते हैं। इन दिनों रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की फिल्म ‘धुरंधर’ छाई हुई है। इसके गाने भी वायरल हो रहे हैं। अब निक और उनके दोनों भाई ‘जोनस


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk दिसम्बर 19, 2025
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    प्रियंका चोपड़ा के विदेशी पति निक जोनस को भारत में प्यार से फैंस ‘नेशनल जीजू’ बुलाते हैं। वो भारतीयों का दिल जीतने का कोई मौका नहीं चूकते हैं। इन दिनों रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की फिल्म ‘धुरंधर’ छाई हुई है। इसके गाने भी वायरल हो रहे हैं। अब निक और उनके दोनों भाई ‘जोनस ब्रदर्स’ मिलकर आदित्य धर की फिल्म के गाने ‘शरारत’ पर थिरकते नजर आए हैं। ये वीडियो वायरल हो रहा है और फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

    अमेरिकन सिंगर और प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस का बॉलीवुड के लिए प्यार अक्सर देखने को मिलता है। उन्होंने ‘वॉर 2’ के गाने ‘आवन जावन’ पर वीडियो बनाया था। अब उन्होंने लेटेस्ट मूवी ‘धुरंधर’ के गाने ‘शरारत’ पर रील्स बनाकर फैंस को अपना दीवाना बना लिया है।

    निक जोनस ने शेयर किया वीडियो

    प्रियंका के दोनों जेठ भी थिरके

    इस वीडियो में सिर्फ निक ही नहीं, प्रियंका के दोनों जेठ केविन और जो जोनस भी डांस कर रहे हैं। इसे शेयर करते हुए उन्होंने कहा, ‘नया प्री शो हाइप गाना अनलॉक हो गया है।’

    ‘जीजू’ की तारीफ करते नहीं थक रहे फैंस

    एक फैन ने कहा, ‘इसी वजह से वो नेशनल जीजू हैं।’ दूसरे ने कहा, ‘इनसे प्यार करता हूं।’ एक और लिखते हैं, ‘नया निक अनलॉक हुआ है।’ तीसरे फैन ने कॉमेंट किया, ‘अरे जीजू… जीजू का हर समय ऑनलाइन रहना सबसे अच्छी बात है।’

    कपिल के शो में प्रियंका

    प्रियंका हाल ही में मुंबई में थीं। वो कपिल शर्मा के शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के नए सीजन में हिस्सा लेने आई थीं। ये 20 दिसंबर 2025 से स्ट्रीम होने लगा है। पहले एपिसोड में ही प्रियंका छा गईं। ना सिर्फ कपिल के साथ बल्कि कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा और सुनील ग्रोवर संग ढेर सारी मस्ती की।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।