नेटफ्लिक्स के टुडम वीकली लिस्ट के मुताबिक, 26 जनवरी से एक फरवरी तक ‘धुरंधर’ को 76 लाख लोगों ने देखा। जिसके बाद फिल्म ने नॉन इंग्लिश फिल्मों में ग्लोबल चार्ट में टॉप पोजीशन हासिल कर ली है। रणवीर सिंह स्टारर यह फिल्म पाकिस्तान में नेटफ्लिक्स की टॉप 10 फिल्मों की सूची में भी पहले स्थान पर रही, जो एक उपलब्धि है। क्योंकि भारतीय फिल्मों को वहां सिनेमाघरों में रिलीज नहीं मिलती है और यह फिल्म उस देश से उत्पन्न होने वाले आतंकवाद पर आधारित है।
गल्फ देशों में ‘धुरंधर’ नंबर-1 पर ट्रेंड कर रही
रणवीर सिंह की ये मूवी गल्फ देशों में भी टॉप पर है। नेटफ्लिक्स की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, यह संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन, कतर और ओमान में नंबर एक स्थान पर है, कुवैत में नंबर चार और सऊदी अरब में नंबर छह पर है। जबकि इस मूवी को वहां पर रिलीज करने से रोका गया था। अगर ये फिल्म इन जगहों पर भी थिएटर्स में उतारी जाती तो आज कमाई कुछ और होती।
पाकिस्तान में भारतीय फिल्मों का दबदबा
पाकिस्तान में भी टॉप-10 फिल्मों की लिस्ट में भारतीय फिल्मों का दबदबा है। लिसेट के अनुसार, धनुष और कृति सैनन स्टारर ‘तेरे इश्क में’, यामी गौतम की ‘हक’, अजय देवगन अभिनीत ‘दे दे प्यार दे 2’, रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 2’ और ‘मर्दानी’ तथा अक्षय कुमार और अरशद वारसी अभिनीत ‘जॉली एलएलबी 3’ देश में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्मों में शामिल हैं।
‘धुरंधर’ का साउथ एशिया में भी अच्छा प्रदर्शन
लिस्ट से पता चलता है कि फिल्म’धुरंधर’ ने बांग्लादेश और श्रीलंका सहित पूरे दक्षिण एशिया में अच्छा प्रदर्शन किया है। कथित तौर पर एंटी पाकिस्तानी होने और खाड़ी देशों में रिलीज न होने के बावजूद, ‘धुरंधर’ इन क्षेत्रों के कई इलाकों में ट्रेंड कर रही है। फिल्म का दूसरा भाग, जिसका शीर्षक ‘धुरंधर: द रिवेंज’ है, 19 मार्च को हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाला है।
‘धुरंधर’ का बॉक्स ऑफिस और कास्ट-कहानी
बता दें कि 5 दिसंबर, 2025 को रिलीड हुई फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर 1300 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई करके ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इस फिल्म में अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन और सारा अर्जुन भी हैं। करीब दो महीने बाद यह फिल्म 30 जनवरी से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होना शुरू हुई, जो नंबर-1 पर कायम है। कराची के लयारी कस्बे से संबंधित ‘धुरंधर’ कंधार विमान अपहरण, 2001 संसद हमले और 26/11 मुंबई हमलों जैसी राजनीतिक और आतंकी घटनाओं को दिखाया गया है।














