• International
  • नंगरहार, कुनार, खोस्त समेत दर्जनों जगहों पर भीषण लड़ाई, तालिबान के हमले में पाकिस्तान सेना को भारी नुकसान, 55 सैनिक मरे

    काबुल/इस्लामाबाद: तालिबान के हमले में पाकिस्तान की सेना को भारी नुकसान हुआ है। डूरंड लाइन पर तालिबान ने भारी गोलीबारी की है। जिसके बाद पाकिस्तान वायुसेना ने भी अफगानिस्तान में कई जगहों पर हवाई हमले किए हैं। अफगानिस्तान के तालिबान अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने पिछले हफ्ते पाकिस्तानी एयर स्ट्राइक के जवाब में अपनी


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 27, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    काबुल/इस्लामाबाद: तालिबान के हमले में पाकिस्तान की सेना को भारी नुकसान हुआ है। डूरंड लाइन पर तालिबान ने भारी गोलीबारी की है। जिसके बाद पाकिस्तान वायुसेना ने भी अफगानिस्तान में कई जगहों पर हवाई हमले किए हैं। अफगानिस्तान के तालिबान अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने पिछले हफ्ते पाकिस्तानी एयर स्ट्राइक के जवाब में अपनी सीमा पर पाकिस्तान की मिलिट्री ठिकानों पर हमले किए हैं। जबकि पाकिस्तान ने कहा कि उसकी सेना ने जवाबी कार्रवाई की है। अफगानिस्तान की मिलिट्री कोर के मीडिया ऑफिस ने एक बयान में कहा कि गुरुवार देर रात “नंगरहार और पक्तिया प्रांतों में पाकिस्तानी सेना द्वारा हाल ही में किए गए एयर स्ट्राइक के जवाब में भारी झड़पें शुरू हो गईं।”

    वहीं, सुरक्षा सूत्रों के हवाले से सीएनएन-न्यूज 18 ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि अफगान तालिबान सेना ने ज़खा खेल मार्केट के पास मारो सर और शाहकोट सर इलाकों में पाकिस्तानी चेकपोस्ट पर आर्टिलरी और पैदल सेना का इस्तेमाल करके मिलकर हमले किए, जिससे पाकिस्तान को भारी नुकसान हुआ है। माना जा रहा है कि सिक्योरिटी चेकपॉइंट पर अफगान हमले में कम से कम नौ पाकिस्तानी सैनिक बुरी तरह घायल हुए हैं। सुरक्षा सूत्रों का अनुमान है कि लड़ाई और बढ़ सकती है। तालिबान के प्रवक्ता मुजाहिद ने कहा कि अफगान सेना ने गोश्ता, नंगरहार और कुनार प्रांतों में कम से कम 15 पाकिस्तानी चेकपोस्ट पर कब्ज़ा कर लिया है।

    तालिबान-पाकिस्तान में कई जगहों पर आमने-सामने की जंग
    तालिबान और पाकिस्तान के बीच ये जंग उस वक्त शुरू हुआ है जब पाकिस्तान सेना ने इस हफ्ते की शुरुआत में डूरंड लाइन पर अफगान तालिबान चेकपोस्ट पर बड़े हमले किए थे। जिससे दोनों तरफ काफी नुकसान हुआ। सूत्रों ने पुष्टि की है कि पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी अफगानिस्तान में किए गए इन हमलों में कम से कम 28 TTP लड़ाके मारे गए। वहीं, ताजा रिपोर्ट के मुताबिक मोहमंद (तोरखेल और गुरसल), चित्राल (अरंडू), और पाकिस्तान-अफगानिस्तान बॉर्डर पर कुर्रम ज़िले के कुछ हिस्सों में भी भारी हथियारों से भारी फायरिंग जारी है। सूत्रों ने बताया कि कुर्रम के लोग भी अफगान तालिबान के खिलाफ पाकिस्तान की जवाबी कार्रवाई में हिस्सा ले रहे हैं।

    इस बीच, पाकिस्तान ने कहा है कि उसने अपने पड़ोसी देश अफगानिस्तान के “बिना उकसावे” के हमले शुरू करने के बाद उसके ख़िलाफ़ “तुरंत” कार्रवाई की है। इस्लामाबाद के सूचना मंत्रालय ने X पर कहा कि अफगानिस्तान ने पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में बॉर्डर पार कई जगहों पर “बिना उकसावे के फायरिंग की”। इसने कहा है कि इसका “तुरंत और असरदार जवाब दिया जा रहा है।”

    डूरंड लाइन के अलग-अलग इलाकों चल रही लड़ाई
    अफगानिस्तान सेना के खालिद बिन वालिद 201st कॉर्प्स के प्रवक्ता ने बताया है कि पाकिस्तानी मिलिट्री के एयरस्ट्राइक के जवाब में पूर्वी प्रांतों में अफगान बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स के साथ झड़पें शुरू हो गई हैं और जारी हैं। अफगान फोर्स ने कुनार और नंगरहार प्रांतों में डूरंड लाइन के अलग-अलग इलाकों में पाकिस्तानी मिलिशिया पोस्ट पर भी जवाबी हमले किए हैं। हिंसा में यह बढ़ोतरी पूर्वी अफगानिस्तान में पाकिस्तान के कई एयरस्ट्राइक के बाद हुई है, जिसके बाद तिराह, तोर्खम और वजीरिस्तान सेक्टर में अफगान तालिबान लड़ाकों ने जवाबी फायरिंग की।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।