भोजपुरी सिनेमा के स्टार पवन सिंह ने नए साल के मौके पर लखनऊ में घर लिया है और अपने नए घर में शिफ्ट भी हो गए हैं। उन्हें उनकी मां के साथ घर से बाहर निकलते देखा गया। उनके साथ एक सुरक्षा गार्ड भी मौजूद था। पवन सिंह ने गृह प्रवेश से पहले मंदिर में पूजा की, मां के साथ भगवान का आशीर्वाद लिया और फिर नए घर में एंट्री की।
पवन सिंह की नेट वर्थ
पवन सिंह का उनके गांव आरा में भी एक आलीशान घर है जिसमें उनका पूरा परिवार एक साथ रहता है। पवन सिंह के हलफनामे के अनुसार, उनकी कुल नेट वर्थ 16.75 करोड़ से अधिक है। वे बिहार के सबसे प्रसिद्ध हस्तियों में गिने जाते हैं। पवन सिंह के ज्यादातर गाने सुपरहिट हैं।
पवन सिंह के पास इन जगहों पर प्रॉपर्टी
एक्टर के पास मुंबई में चार फ्लैट हैं। उनकी संपत्तियों की लिस्ट में लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी में एक आलीशान फ्लैट भी शामिल है। राजनेता-स्टार के पास अपने घर आरा और बिहार के पटना में भी प्रॉपर्टीज हैं।
पवन सिंह की दो शादियां
पवन सिंह ने पहली शादी नीलम सिंह से 2014 में की थी, जिनका दुर्भाग्यवश 2015 में निधन हो गया। इसके बाद उन्होंने 2018 में ज्योति सिंह से दूसरी शादी की। पवन सिंह का फिलहाल तलाक पर कानूनी विवाद चल रहा है।














