• National
  • नरसंहार वाली नफरत भरी बातें अब आम… ओवैसी ने असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

    नई दिल्ली : ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) पार्टी के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। हैदराबाद से सांसद ने यह शिकायत एक हिंसक वीडियो पोस्ट किए जाने के संबंध में की है। ओवैसी ने हैदराबाद सिटी को इस संबंध में एक शिकायत देकर मामले


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 9, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली : ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) पार्टी के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। हैदराबाद से सांसद ने यह शिकायत एक हिंसक वीडियो पोस्ट किए जाने के संबंध में की है। ओवैसी ने हैदराबाद सिटी को इस संबंध में एक शिकायत देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है।

    असम सीएम के खिलाफ ऐक्शन का अनुरोध

    ओवैसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में लिखा कि मैंने हैदराबाद शहर के पुलिस कमिश्नर के पास एक ऑफिशियल शिकायत दर्ज कराई है। इस शिकायत में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ उनके (अब डिलीट किए गए) हिंसक वीडियो के लिए क्रिमिनल कार्रवाई की मांग की गई है। इस वीडियो में उन्हें मुसलमानों पर गोली चलाते हुए दिखाया गया है। दुर्भाग्य से, नरसंहार वाली नफरत भरी बातें अब आम बात हो गई हैं।

    ओवैसी ने अपनी शिकायत में सरमा के खिलाफ मुसलमानों की धार्मिक भावनाओं को जानबूझकर ठेस पहुंचाने, दो धार्मिक समुदायों के बीच दुश्मनी बढ़ाने और राष्ट्रीय एकता के लिए नुकसानदायक बातें कहने के का जिक्र किया है। इसके साथ ही, इस मामले में तुरंत कानूनी कार्रवाई का अनुरोध भी किया है।

    पिछले कई महीनों से भड़काऊ बयान का जिक्र

    ओवैसी ने अपनी शिकायत में पुलिस कमिश्नर को लिखा है कि मैं आपका ध्यान इस बात की ओर दिलाना चाहता हूं कि असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पिछले कई सालों से सोशल मीडिया, प्रिंट मीडिया, पब्लिक स्पीच और दूसरे प्लेटफॉर्म के जरिए मुस्लिम समुदाय के खिलाफ लगातार बयान दे रहे हैं। ऐसे कई भाषण अभी भी पब्लिक डोमेन में मौजूद हैं।

    उन्होंने आगे लिखा कि पिछले कुछ महीनों में, उक्त मुख्यमंत्री ने जानबूझकर अपने नफरत भरे भाषणों को और तेज कर दिया है। इसका साफ और सोचा-समझा मकसद मुसलमानों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना और हिंदुओं और मुसलमानों के बीच दुश्मनी और नफरत को बढ़ावा देना है। ओवैसी ने आगे लिखा कि असम के सीएम को पूरी तरह पता है कि ऐसे आरोप राष्ट्रीय एकता के लिए हानिकारक हैं और सांप्रदायिक सद्भाव को खत्म करने वाले हैं।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।