• Entertainment
  • ‘नागिन 7’ से इस हसीना की छुट्टी, 3 हफ्ते में ही कटा पत्ता, अब एक्ट्रेस ने एकता कपूर के शो पर कही बड़ी बात

    एकता कपूर का सीरियल ‘नागिन 7’ टीआरपी लिस्ट में छाया हुआ है। इसने दो हफ्ते में ही दूसरे नंबर पर अपनी जगह बना ली। प्रियंका चाहर चौधरी सहित इसमें कई कलाकार हैं। लेकिन अब तीन हफ्ते में ही इस शो से एक हसीना का पत्ता काट दिया गया है। दरअसल, उनके किरदार को ही मार


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 29, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    एकता कपूर का सीरियल ‘नागिन 7’ टीआरपी लिस्ट में छाया हुआ है। इसने दो हफ्ते में ही दूसरे नंबर पर अपनी जगह बना ली। प्रियंका चाहर चौधरी सहित इसमें कई कलाकार हैं। लेकिन अब तीन हफ्ते में ही इस शो से एक हसीना का पत्ता काट दिया गया है। दरअसल, उनके किरदार को ही मार दिया गया है। इसलिए अब वो शो में नजर नहीं आएंगी। उन्होंने इस बारे में क्या कहा है, आइये जानते हैं।

    नेहा वर्मा ने ‘नागिन 7’ में अपने छोटे से रोल के लिए कहा कि ये कैमियो से कहीं ज्यादा था। वो कहती हैं, ‘मैंने एक निगेटिव किरदार निभाया। नागिन जैसे शो में सबसे पहले मारे जाने वाले किरदार को ही सबसे ज्यादा सुर्खियां मिलती हैं, क्योंकि पूरी कहानी वहीं से शुरू होती है। मैंने करीब चार महीने तक शूटिंग की। उस किरदार को निभाने में बहुत मेहनत और ध्यान लगता है, दर्शक उसे याद रखते हैं। मैं वास्तव में इससे काफी संतुष्ट और खुश हूं।’

    अपने किरदार से खुश हैं नेहा वर्मा

    नेहा ने आगे कहा, ‘स्वर्णा का किरदार कई तरह का था। वो लालची औरत, पति को धोखा देने वाली, प्रेमी से संबंध रखने वाली, हत्यारी थी, जिसकी आखिरी में हत्या कर दी जाती है। मुझे एक आइटम सॉन्ग करने का भी मौका मिला। पहली बार किसी एक्शन सीन में हार्नेस पहना, जो बहुत रोमांचक था। मैं बहुत खुश हूं कि नागिन जैसे बड़े शो में इतना सारा एक्शन, ड्रामा और रोमांस करने को मिला। एक सीन में डबल रोल भी मिला।’

    ‘नागिन 7’ की कहानी

    मालूम हो कि अनंता का परिवार खत्म हो चुका है। सेठी के परिवार ने उन्हें खत्म कर दिया। जिसके बाद नागिन का जन्म हुआ। प्रियंका चाहर चौधरी अब नागिन बन चुकी हैं। वो सेठी परिवार में दाखिल हो चुकी हैं और एक दुश्मन का खात्मा कर चुकी हैं। प्रोमो में दिखाया गया है कि अब वो स्वर्णा के पति मिनिस्टर को भी मगरमच्छ के हवाले कर देंगी।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।