• Entertainment
  • नाना पाटेकर संग विशाल भारद्वाज ने क्यों कभी काम नहीं किया? ‘ओ रोमियो’ के डायरेक्टर ने किया खुलासा

    विशाल भारद्वाज की डायरेक्टेड फिल्म ‘ओ रोमियो’ 13 फरवरी को थिएटर्स में रिलीज हुई और इसने दो दिनों में 30 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर लिया है। इसमें शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी, अविनाश तिवारी, फरीदा जलाल जैसे कलाकार अहम भूमिका में हैं। इसकी स्टारकास्ट ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो 4’ में पहुंची, जहां निर्देशक


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 15, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    विशाल भारद्वाज की डायरेक्टेड फिल्म ‘ओ रोमियो’ 13 फरवरी को थिएटर्स में रिलीज हुई और इसने दो दिनों में 30 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर लिया है। इसमें शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी, अविनाश तिवारी, फरीदा जलाल जैसे कलाकार अहम भूमिका में हैं। इसकी स्टारकास्ट ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो 4’ में पहुंची, जहां निर्देशक ने नाना पाटेकर के साथ पहले कभी काम न करने की वजह बताई।

    जब कपिल शर्मा ने विशाल भारद्वाज से सवाल किया कि उन्होंने पहले कभी किसी फिल्म में नाना पाटेकर को कास्ट क्यों नहीं किया, जबकि वह उन्हें दो दशकों से ज्यादा वक्त से जानते हैं। तो फिल्ममेकर ने कहा कि ये उनकी गलती थी। ‘दरअसल, ये मेरी गलती थी। मैंने इसके पहले कभी उनके सामने इस तरह का रोल नहीं रखा था।’

    विशाल भारद्वाज ने नाना पाटेकर के बारे में कहा

    विशाल भारद्वाज ने आगे बताया, ‘उनसे सब लोग बहुत डरते हैं। हालांकि वह नेक दिल इंसान हैं। नाना मेरे से थोड़ा नाराज थे क्योंकि मैं उनके साथ काम नहीं कर रहा था। वो जहां भी मिलते तो मुझे याद दिलाते कि मैं नाना पाटेकर हूं। एक एक्टर हूं। और पूछते थे कि मैं उनको कब कास्ट करूंगा। मुझे बहुत शर्मिंदगी होती थी। लेकिन आखिरकार हमने साथ काम किया। बस थोड़ा समय लगा।’

    नाना पाटेकर इवेंट छोड़कर चले गए

    कपिल शर्मा ने कहा कि नाना पाटेकर उनके शो में कभी नजर नहीं आए। उन्होंने कहा, ‘आजकल नाना किसी इवेंट में जाने से ज्यादा उससे बाहर चले जाने के कारण सुर्खियों में रहते हैं।’ बता दें कि फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान ऐसा हुआ था, जब शाहिद कपूर के देर से आने के कारण एक्टर चले गए थे। इस पर विशाल ने कहा था, ‘नाना इवेंट छोड़कर चले गए हैं लेकिन वह क्लास के सबसे शरारती बच्चे की तरह हैं, जो दूसरों को तंग भी करता है और एंटरटेन भी।’

    नाना पाटेकर को विशाल भारद्वाज 27 साल से जानते हैं

    विशाल भारद्वाज ने कहा था, ‘मैं नाना को 27 सालों से जानता हूं, लेकिन ये पहली बार है जब हम साथ काम कर रहे हैं। अगर वो यहां होते तो बहुत अच्छा होता। लेकिन क्योंकि हमने उन्हें एक घंटे तक इंतज़ार करवाया, तो वो अपने खास अंदाज में उठे और इवेंट से चले गए। हमें इस बात का जरा भी अफसोस नहीं है क्योंकि हम जानते हैं कि यही बात नाना को नाना पाटेकर बनाती है।’

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।