• Sports
  • नीरज चोपड़ा-हिमानी मोर ने किया ग्रैंड रिसेप्शन, PM नरेंद्र मोदी भी पहुंचे, महफिल को लगाए चार चांद

    नई दिल्ली: गोल्डन बॉय के नाम से मशहूर भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने हिमानी मोर के साथ जनवरी 2025 में शादी रचाई थी। हालांकि, अब 11 महीने बाद नीरज और हिमानी ने बीते 27 दिसंबर (शनिवार) को करनाल में ग्रैंड रिसेप्शन किया है। उनके रिसेप्शन में चार चांद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk दिसम्बर 28, 2025
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: गोल्डन बॉय के नाम से मशहूर भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने हिमानी मोर के साथ जनवरी 2025 में शादी रचाई थी। हालांकि, अब 11 महीने बाद नीरज और हिमानी ने बीते 27 दिसंबर (शनिवार) को करनाल में ग्रैंड रिसेप्शन किया है। उनके रिसेप्शन में चार चांद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आकर लगाए हैं। मोदी भी रिसेप्शन में दिखाई दिए। उनकी कपल के साथ फोटो और तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं।

    बता दें कि नरेंद्र मोदी ने हाल ही में नीरज चोपड़ा और उनकी वाइफ हिमानी मोर को अपने आधिकारिक निवास 7 लोक कल्याण मार्ग पर होस्ट किया था। प्रधानमंत्री ने दोनों से मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी शेयर की थीं। एथलेटिक्स में ओलंपिक गोल्ड जीतने वाले पहले भारतीय नीरज ने जनवरी में अपनी शादी की जानकारी दी थी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक बहुत ही सादगी भरी पोस्ट शेयर की। पोस्ट शेयर करते हुए नीरज ने लिखा, ‘अपने परिवार के साथ जीवन के एक नए अध्याय की शुरुआत कर रहा हूं। उन सभी दुआओं के लिए शुक्रगुजार हूं, जिनकी वजह से आज हम यहां हैं।’

    हिमानी मोर का भी खेल से खास रिश्ता

    सोनीपत की रहने वाली 25 साल की पूर्व टेनिस खिलाड़ी हिमानी मोर मिरांडा हाउस से ग्रेजुएट हैं। उन्होंने अमेरिका की फ्रैंकलिन पियर्स यूनिवर्सिटी से स्पोर्ट्स मैनेजमेंट में मास्टर डिग्री हासिल की है। उन्होंने 2017 में ताइपे में हुए ‘वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स’ में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। साथ ही, उन्होंने 2016 की ‘वर्ल्ड जूनियर टेनिस चैंपियनशिप’ में गोल्ड मेडल भी जीता था।

    2 ओलंपिक मेडल जीत चुके हैं नीरज चोपड़ा

    नीरज चोपड़ा भारत के लिए ओलंपिक में दो मेडल जीत चुके हैं। 2020 के टोक्यो ओलंपिक में पहले उन्होंने गोल्ड मेडल जीता था। फिर 2024 के पेरिस ओलंपिक में नीरज चोपड़ा ने सिल्वर मेडल जीता था।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।